नई-नई शादी के बाद एक दुल्हन अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी परेशानी का हल गूगल पर ढूंढती है। आइए देखते हैं कि शादी के बाद महिलाएं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा कौन-सी चीजें सर्च करती हैं।
शादी के साथ ही एक लड़की की पूरी दुनिया बदल जाती है। नए घर, नए लोग और नई जिम्मेदारियों के बीच वह एक नए सफर की शुरुआत करती है। इस नए माहौल में ढलते वक्त लड़की के मन में कई सवाल उठते हैं, जिन्हें वह झिझक के कारण अपने पति या सास-ससुर से नहीं पूछ पाती। ऐसे में वह गूगल का सहारा लेती है। जी हां, नई दुल्हनें अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी समस्या का हल गूगल पर ढूंढती हैं। आइए जानते हैं कि शादी के बाद महिलाएं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या खोजती हैं।
27
पति को कैसे खुश रखें और उसका दिल कैसे जीतें?
शादी के बाद हर महिला अपने और पति के बीच एक मजबूत रिश्ता चाहती है। इसलिए, लड़कियां गूगल पर यह जानने के लिए टिप्स खोजती हैं कि अपने पति की पसंद-नापसंद को कैसे समझें, उसके दिल में एक खास जगह कैसे बनाएं और अपने रिश्ते में प्यार और रोमांस कैसे बनाए रखें।
37
पति से अपनी बात कैसे मनवाएं?
हर पत्नी रिश्ते में थोड़ी-बहुत अपनी चलाना पसंद करती है। इसलिए, महिलाएं गूगल पर ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स और तरीके खोजती हैं, जिनसे उनके पति बिना किसी लड़ाई-झगड़े के प्यार से उनकी बात मान लें।
47
सास-ससुर का दिल कैसे जीतें और कैसे घुलें-मिलें?
नए परिवार के रीति-रिवाजों को समझना और सास, ननद या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घुलना-मिलना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए महिलाएं यह जानने के लिए गूगल पर सर्च करती हैं कि ससुराल में सबकी फेवरेट कैसे बनें और किसी भी गलतफहमी या झगड़े से कैसे बचें।
57
अचानक बढ़ी जिम्मेदारियों को कैसे संभालें?
शादी से पहले की जिंदगी अक्सर बेफिक्र होती है, लेकिन शादी के बाद घर के काम और रोजमर्रा के कामों का दबाव अचानक बढ़ जाता है। कभी-कभी महिलाएं थक जाती हैं, इसलिए वे घर के मैनेजमेंट और समय बचाने के आसान शॉर्टकट ऑनलाइन खोजती हैं।
67
करियर और परिवार के बीच संतुलन कैसे बनाएं?
आज की कामकाजी महिलाओं के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। उन्हें लगातार डर रहता है कि शादी उनके करियर को पीछे धकेल सकती है। वे ऑफिस के काम और ससुराल वालों की उम्मीदों के बीच एक परफेक्ट बैलेंस कैसे बनाएं, इस पर सलाह के लिए गूगल पर सर्च करती हैं।
77
फैमिली प्लानिंग और प्रेग्नेंसी के बारे में
शादी के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्य पूछने लगते हैं कि 'खुशखबरी' कब दे रही हो। ऐसे में लड़कियां सटीक जानकारी के लिए गूगल का सहारा लेती हैं। वे प्रेग्नेंसी से जुड़ी शर्तों, मां बनने की सही उम्र और गर्भधारण से पहले बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में ऑनलाइन पढ़कर खुद को तैयार करती हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.