आजकल सोशल मीडिया पर 'Body Count' शब्द खूब चर्चा में है। अगर आप गूगल पर इसका मतलब खोजेंगे तो जवाब मिलेगा- कितने लोगों की हत्या हुई। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में इसका मतलब कुछ और ही है।
सोशल मीडिया पर 'बॉडी काउंट' शब्द खूब सुनाई दे रहा है। कई Gen Z युवा और कुछ सेलिब्रिटी भी इस पर खुलकर बात कर रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह कोई गर्व की बात है।
26
Body Count का मतलब क्या है?
एक व्यक्ति अपने जीवन में कितने लोगों के साथ फिजिकल रिलेशन में रहा है, इसी गिनती को 'बॉडी काउंट' कहते हैं। पहले इस शब्द का इस्तेमाल युद्ध या हादसों में मारे गए लोगों की संख्या बताने के लिए होता था। अब Gen Z की भाषा में इसका मतलब बदल गया है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी व्यक्ति की कीमत उसके पिछले संबंधों की संख्या से नहीं आंकनी चाहिए।
36
सीरियस रिलेशनशिप के लिए सही नहीं
Gen Z भले ही मॉडर्न और ओपन माइंडेड दिखती हो, लेकिन रिलेशनशिप में वे कभी-कभी बहुत पारंपरिक हो जाते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, 41% Gen Z पुरुषों को अपने पार्टनर के 'बॉडी काउंट' से दिक्कत होती है। कुछ लोग ज्यादा 'बॉडी काउंट' वालों को सीरियस रिलेशनशिप के लिए सही नहीं मानते।
46
सेलेब्स भी करते हैं बात
कुछ सेलिब्रिटी पॉडकास्ट और इंटरव्यू में अपनी रिलेशनशिप हिस्ट्री पर बात करते हैं। कुछ लोग इसे खुलेपन के तौर पर देखते हैं, तो कुछ इसे गैर-जरूरी मानते हैं। इसी वजह से 'बॉडी काउंट' अब रिश्तों में तालमेल, विश्वास और मूल्यों पर एक बड़ी बहस बन गया है।
56
“past is past” वाली बहस
कुछ लोग कहते हैं कि 'past is past' (जो बीत गया सो बीत गया), वहीं कुछ का मानना है कि 'बॉडी काउंट' किसी व्यक्ति की गंभीरता और कमिटमेंट के बारे में बताता है। हालांकि, कई लोग यह सवाल पूछना ही गलत मानते हैं।
66
निजी जिंदगी का सम्मान करें
आज की युवा पीढ़ी रिश्तों में ज्यादा स्पष्टता और ईमानदारी चाहती है। 'बॉडी काउंट' के बारे में बात करते समय किसी की निजी जिंदगी का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है।