एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अवैध संबंध में फंसे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दिख रही पति की प्रेमिका ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा है।
25
फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर तीनों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं।
35
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड की है। शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में निजी पल बिता रहा था। पति के अफेयर की खबर मिलते ही पत्नी मौके पर पहुंच गई।
45
पति की पत्नी को आता देख प्रेमिका ने अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया। पत्नी ने कमरे में पति से झगड़ा किया और प्रेमिका पर भी हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन पति ने उसे रोक दिया।
55
इस बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा और बढ़ गया। पत्नी के साथ आए कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.