शादी के तुरंत बाद पति ने हनीमून ट्रिप बुक की। लेकिन हनीमून से लौटते ही नई-नवेली दुल्हन ने तलाक की अर्जी दे दी। जब काउंसलिंग में दोनों की बातें सुनी गईं, तो काउंसलर भी हैरान रह गए कि आखिर गलती किसकी है।
तलाक की अर्जी के बाद कपल को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलर अक्सर ऐसे मामलों को सुलझा देते हैं, लेकिन इस केस में पति-पत्नी की दलीलें सुनकर वो भी कन्फ्यूज हो गए।
26
हनीमून से लौटते ही तलाक!
पति ने शादी के बाद एक शानदार हनीमून ट्रिप प्लान की। लग्जरी होटल और खूबसूरत लोकेशन, सब कुछ बुक था। लेकिन ट्रिप से लौटते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और पत्नी ने तलाक की अर्जी दे दी।
36
पत्नी ने क्यों मांगा तलाक?
पत्नी ने बताया कि पति ने हनीमून पर सिर्फ उन दोनों को नहीं, बल्कि अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के बच्चों को भी साथ ले गए। उसे लगा यह फैमिली ट्रिप है, हनीमून नहीं। उसे पति के साथ अकेले वक्त बिताने का मौका ही नहीं मिला।
46
पति ने दी अपनी सफाई
पति ने कहा कि वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को भी खुश करना चाहता था, जिन्होंने शादी में बहुत मेहनत की थी। उसने सोचा नहीं था कि इसका इतना बुरा असर पड़ेगा। उसका इरादा पत्नी को नाराज करना नहीं था।
56
क्या उम्र का फासला है वजह?
इस मामले में पति-पत्नी के बीच उम्र का फासला भी एक वजह हो सकता है। पति जहां सबको साथ लेकर चलने की सोच रहा था, वहीं नई दुल्हन अपनी जिंदगी के खास पल को अकेले एंजॉय करना चाहती थी। काउंसलर्स के मुताबिक, दोनों अपनी-अपनी जगह सही और गलत थे।
66
बातचीत से सुलझ सकता था मामला
पति को हनीमून का प्लान पत्नी से डिस्कस करना चाहिए था। वहीं, पत्नी को भी सीधे तलाक की अर्जी देने के बजाय पति से खुलकर बात करनी चाहिए थी। अगर पति अपनी बात पर अड़ा रहता, तब कोई बड़ा कदम उठाना सही होता। आपसी बातचीत से यह मामला बिगड़ने से पहले ही सुलझ सकता था।