रिलेशनशिप डेस्क.कई बार गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे एक दूसरे से चिपक जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दो बहनों के साथ हुआ। जिनके पास दो दिल तो हैं, लेकिन जिस्म एक हैं। एक के जीवन में इश्क है तो दूसरी सिंगल हैं। आइए जानते हैं अनोखी बहनों के बारे में।
वैसे तो प्राकृतिक में हर शय की अपनी बनावट हैं। इंसान को दो पैर, दो हाथ, आंखें और मुंह दिया है। लेकिन कई बार जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से इनके बनावट में खोट आ जाती है। गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे आपस में चिपक जाते हैं, जैसा कि इन दो बहनों के साथ हुआ।
27
लुपिता और कारमेन (Lupita and carmen) की बॉडी कमर से आधी जुड़ी हुई है। दोनों 22 साल से एक दूसरे से चिपके हैं। एक साथ चिपके होने की वजह से इन्हें काफी चैलेंज का सामना करना पड़ता है। लेकिन दोनों हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।मेक्सिको की रहने वाली ये बहनें अब यूएस में रहती हैं।
37
आमतौर पर लगता है कि इस तरह कि शख्सियत की रोमांटिक लाइफ नहीं होती होगी। लेकिन जुड़वा बहनों में से एक का बेहद हैंडसम ब्वॉयफ्रेंड हैं। वहीं दूसरी सिंगल हैं। सवाल है कि बॉडी इनकी जुड़ी है तो रोमांस कैसे करते होंगे।
47
जुड़वा बहनों में कारमेन का प्रेमी हैं। डेटिंग ऐप के जरिए कारमेन डेनियल से मिली थी। एक इंटरव्यू में बताया कि डेटिंग करने से पहले कारमेन ने डेनियल से इस बारे में काफी गहराई से बातचीत की थी। शारीरिक रोमांस को लेकर दोनों हर पहलु पर डिस्कस किया था।
57
कारमेन और डेनियल का रोमांटिक लाइफ शुरू तो हो गया। लेकिन कभी भी दोनों फिजिकल नहीं हो पाए हैं। हालांकि दोनों के बीच किस होता है। कारमेन के मुताबिक लुपिता को जल्दी नींद आ जाती है। उसके सोने के बाद डेनियल से वो ढेरों बाते करती हैं।
67
कारमेन अपनी बहन का भी काफी ख्याल रखती हैं। लुपिता को मौका देती है कि वो डेट की जगह डिसाइड करें, ताकि जब कारमेन डेनियल के साथ डेट करें तो वो वहां बोर ना हो। इस तरह दोनों बहनें डेट एन्जॉय करती हैं।
77
इस तरह के बच्चे की जिंदगी ज्यादा दिनों की नहीं होती है ऐसा कहा जाता है। लुपिता और कारमेन के केस में भी यहीं कहा गया था।जन्म के बाद डॉक्टर्स ने उनके जिंदा रहने के लिए सिर्फ तीन दिन कहे थे। लेकिन इन्होंने लाइफ के 22 साल गुजार दिए। दोनों अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.