- Home
- Lifestyle
- Relationship
- 6 बीवियों के साथ सोने के लिए शख्स ने बनाया 20 फुट का बिस्तर, कीमत एक बंगले के बराबर
6 बीवियों के साथ सोने के लिए शख्स ने बनाया 20 फुट का बिस्तर, कीमत एक बंगले के बराबर
रिलेशनशिप डेस्क. ब्राजील का एक शख्स आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहता है। पहले 9 पत्नियों को रखने के लिए वो चर्चा में था अब छह पत्नियों को एक साथ लेकर सो सके इसके लिए यूनिक बेड बनवाया है। जिसकी कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे।

यूनिक बेड को लेकर ऑर्थर ओ उर्सो चर्चा में
आर्थर ओ उर्सो(Arthur O Urso) एक साथ 9 लड़कियों से शादी करके चर्चा में आया था। ब्राजील का यह मॉडल और इंफ्लूएंसर अब अपने यूनिक बेड को लेकर सोशल मीडिया पर छाया है।

80 लाख का बनवाया बेड
छह पत्नियों के साथ सोने के लिए उसने 80,000 पाउंड (80 लाख रुपये) के 20 फीट का बेड बनवाया है। उसका मानना है कि अब वो अपनी सभी पत्नियों के साथ सो सकेगा। इससे रिश्ता और मजबूत होगा
15 महीने में बनकर तैयार हुआ बेड
इंस्टाग्राम पर बिस्तर की तस्वीर शेयर करते हुए उसने बताया कि छह पत्नियों के साथ प्यार को बढ़ाने के लिए उसने 20 फीट चौड़ा और 7 फीट लंबा विशाल बेड बनवाया है। इसे बनाने में 15 महीने का वक्त लगा। 12 लोगों की टीम इसे बनाने में लगी थी।
छह पत्नियों के साथ एक साथ सोएगा
आर्थर ने एक पोर्टल को बताया, "बिस्तर का विचार जगह की वजह से आया। कई बार मुझे सोफा और डबल बेड साझा करना पड़ा, और यहां तक कि अपनी पत्नियों के लिए जगह बनाने के लिए फर्श पर सोना पड़ा। मेरे पूरे रिश्तों के दौरान, मैं अपने और अपनी पत्नियों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रोजेक्ट बना रहा हूं।"
आर्थर की पहले 9 पत्नियां थीं
आर्थर की नौ पत्नियां थीं, लेकिन पिछले साल उसने चार को तलाक दे दिया। इसके बाद हाल ही में 51 साल के ओलिंडा मारिया से शादी की। अब उसकी छह पत्नियां हैं।
अब उनकी शादी 27 साल की लुआना काजाकी, 21 साल की एमिली सूजा, 24 साल की वाल्किरिया सैंटोस, 51 साल की ओलिंडा मारिया, 23 साल की दमियाना और 28 साल की अमांडा अल्बुकर्क से हुई है।
और पढ़ें:
पीरियड्स के दौरान महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं सेक्स, जानें इसके पीछे के कारण और सेफ SEX का तरीका
स्पर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये 5 चीज , 50 प्रतिशत पुरुष महिलाओं को नहीं बना पा रहे हैं मां
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.