
नई दिल्ली: जिंदगी कब कौन सा मोड़ ले ले, कोई नहीं कह सकता। नफरत में टूटे रिश्ते भी कभी-कभी एक घटना से फिर से जुड़ जाते हैं। दिल्ली के एक कपल की कहानी इसका सबसे बड़ा सबूत है। तलाक के मुहाने पर खड़े शिखा और सौरभ की जिंदगी आज किसी फिल्मी कहानी की तरह एक सुखद मोड़ पर आकर खत्म हुई है।
दिल्ली की शिखा सिंह और सौरभ की शादी 2020 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि शिखा ने अपने पति सौरभ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। यह कानूनी लड़ाई शिखा के परिवार पर बहुत भारी पड़ गई।
बेटी को न्याय दिलाने के लिए शिखा के पिता ने अपनी सारी जमा-पूंजी वकीलों की फीस और कोर्ट के खर्चों में लगा दी। इस मानसिक तनाव और पैसों की तंगी के चलते उनकी सेहत बुरी तरह बिगड़ गई। आखिरकार, उन्हें हार्ट अटैक आ गया और पैसों की कमी के कारण उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिखा इस बात से बेहद परेशान थीं कि उनके पिता बचेंगे भी या नहीं।
जैसे ही सौरभ को अपने ससुर की हालत के बारे में पता चला, वह अपने बीच चल रहे केस और सारी दुश्मनी भूलकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से वह अपने ससुर को गुरुग्राम के बड़े 'मेदांता' अस्पताल ले गए। उन्होंने इलाज का सारा खर्चा खुद उठाया और अपने ससुर को सबसे अच्छा इलाज दिलवाया। सौरभ की इस समय पर की गई मदद से शिखा के पिता पूरी तरह ठीक हो गए।
हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई थी। शिखा कोर्ट में मौजूद थीं, लेकिन वहां जो हुआ, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सौरभ ने जिस तरह उनके पिता की जान बचाई थी, उससे शिखा का दिल भर आया। उन्होंने कोर्ट में सबके सामने तलाक के कागज फाड़ दिए। इसके बाद वह अपने पति को गले लगाकर रोते हुए माफी मांगने लगीं।
किसी ने इस पूरे सीन को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छोटी-छोटी बातों पर तलाक लेकर अलग हो रहे आज के जमाने के कपल्स के लिए शिखा और सौरभ की यह कहानी वाकई एक बड़ा सबक और प्रेरणा है।
शिखा सिंह का पति से विवाद हुआ और पति पर दहेज का फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया और तलाक मांगने लगी
5 साल से केस लड़के-लड़ते लड़की के पिता के सारे पैसे खत्म हो गए। हार्ट अटैक आया तो पैसे के अभाव में सरकारी अस्पताल में एडमिट होना पड़ा
जब शिखा के पति सौरभ को पता चला तो वह अपने ससुर… pic।twitter।com/Ku2y12X20h— Kikki Singh (@singh_kikki) June 11, 2026
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.