
रिलेशनशिप डेस्क. देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन प्यार में पागलपन वाली तस्वीर सामने आती है। जहां प्रेमी प्रेमिका का कातिल बन जाता है। श्रद्धा वाकर ,निक्की यादव के बाद अब साक्षी इस दुनिया से चली गई। तीनों की हत्या में दो बातें कॉमन थी कि उनकी मौत उनके आशिक के हाथों हुई और दूसरा तीनों ने अपने माता-पिता की नहीं सुनी। साक्षी के पिता रोते हुए यहीं बोल रहे हैं कि अगर वो उनकी बात सुन लेती तो बच जाती।
बेटी तुम छोटी हो पढ़ने -लिखने की उम्र है
साक्षी के पिता ने 20 साल के साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि साक्षी और साहिल एक दूसरे को एक साल से जानते थे। 16 साल की उम्र में साक्षी अक्सर घर पर साहिल की बात करती थी। उस वक्त पिता उसे समझाते थे कि तुम बहुत छोटी हो ये उम्र पढ़ाई लिखाई की है। पिता की बात को समझने की बजाय वो नाराज होकर सहेली के घर चली जाती थी। नीतू उसकी अच्छी सहेली थी। अक्सर वो उसके घर पर ही जाया करती थी।
सहेली के घर पर रह रही थी साक्षी
पिता की मानें तो वारदात होने से पहले साक्षी 10 दिन से अपनी सहेली नीतू के घर पर ही रह रही थी। 28 मई को नीतू का कॉल आया कि साहिल ने चाकू और पत्थर से साक्षी को मार दिया है। साहिल और साक्षी की एक दिन पहले किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता तुरंत नीतू के साथ बी ब्लॉक शाहबाद पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी बेटी को मरी हुई अवस्था में देखा। उसके सिर पर चोट के निशान थे। इतना ही नहीं उसके पेट की आंत बाहर आ गई थी।
प्रवीण की एंट्री से नाराज था साहिल
सीसीटीवी फुटेज को देखकर ऐसा लगता है कि साहिल के ऊपर हैवानियत सवार थी। उसने 20 बार साक्षी को चाकू मारा। इसके बाद लात से भी मारा। मन नहीं भरा तो पत्थर उठाकर उसे कई बार कुचला। साक्षी के सिर और शरीर पर चोट के 34 निशान मिले हैं। पुलिस की मानें तो साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ वक्त से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। इसकी वजह प्रवीण था। साक्षी और प्रवीण पहले रिश्ते में रह चुके थे। एक बार फिर से वो साक्षी की जिंदगी में वापसी कर रहा था। जिसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या का मन बना लिया।
और पढ़ें:
लव जिहाद में फंसती लड़कियां! यश बनकर तनवीर ने मानवी को 'लूटा', मॉडल ने सुनाई आपबीती
प्रेमी ने लड़की को दी खौफनाक मौत,पत्थर से किया 40 वार, 'नाबालिग प्यार'का अंत देख दहल गई दिल्ली
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.