क्यों कम से कम 6 सेकंड लंबा होना चाहिए किस, क्या है इसकी वजह?

Published : Oct 12, 2025, 08:11 PM ISTUpdated : Oct 12, 2025, 08:25 PM IST
Kiss

सार

प्रेमी जोड़े के बीच होना वाला एक किस कम से कम 6 सेकंड लंबा होना चाहिए। इतना समय शरीर को ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज करने में लगता है। यह हार्मोन खुशी का अहसास पैदा करता है। यह जोड़े के बीच रिश्ते को मजबूत बनाता है। 

Kiss timing: एक आदर्श चुंबन की अवधि कितनी होनी चाहिए? इस सवाल का जवाब व्यक्ति के अनुसार अलग हो सकता है, लेकिन व्यापक रूप से प्रचलित धारणा यह है कि किस कम से कम छह सेकंड लंबा होना चाहिए। प्रसिद्ध कपल्स एक्सपर्ट डॉ. जॉन गॉटमैन के रिसर्च के अनुसार, बॉन्डिंग हार्मोन ऑक्सीटोसिन के रिलीज होने में इतना ही समय लगता है। जानबूझकर किया गया लंबा किस जोड़े के बीच गहरी आत्मीयता और विश्वास पैदा करता है। कैडबैम्स माइंडटॉक की कंसल्टेंट मनोचिकित्सक और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. नेहा पाराशर ने भी इसकी पुष्टि की है।

क्या आपसी संबंध को मजबूत करने के लिए कम से कम 6 सेकंड का किस होना चाहिए?

डॉ पाराशर ने कहा कि हां, यह सच है। 6 सेकंड तक चलने वाला किस ऑक्सीटोसिन रिलीज कर सकता है। ऑक्सीटोसिन एक न्यूरोकेमिकल है। यह सामाजिक बॉन्डिंग में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। इससे जोड़े के बीच भरोसा और नजदीकी बढ़ती है। जब एक जोड़ा कम से कम छह सेकंड के लिए किस करता है तो उनका ब्रेन ऑक्सीटोसिन सहित अच्छा महसूस कराने वाले रसायनों के कॉकटेल को छोड़ने का संकेत देता है।

डॉ पाराशर ने बताया कि 6 सेकंड का चुंबन रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से जानबूझकर लिया गया विराम होता है। गाल पर एक तेज, विचलित करने वाला किस उतना असर नहीं करता। यह दिमाग को इन शक्तिशाली बॉन्डिंग केमिकल्स को रिलीज करने का पर्याप्त समय नहीं देता। ऑक्सीटोसिन आपके साथी के साथ निकटता और सुरक्षा को बढ़ावा देता है। यह हार्मोन गले लगाने, दुलारने, बच्चे के जन्म और स्तनपान के दौरान निकलता है। यह रिश्तों को मजबूत करता है। रोमांटिक रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करता है। इससे आप ज्यादा जुड़ाव और प्यार महसूस करते हैं।

प्रेम संबंध पर कितना असर डालता है किस का समय?

किस का समय महत्वपूर्ण कारक है, लेकिन यह एकमात्र कारक नहीं है। यह अच्छे रिश्ते के टूलकिट में एक छोटा लेकिन शक्तिशाली उपकरण है। जो जोड़े ज्यादा बार चुंबन लेते हैं वे ज्यादा खुशी और जुड़ाव महसूस करते हैं। डॉ. पराशर ने कहा कि गुणवत्ता मायने रखती है। छह सेकंड का चुंबन यह सुनिश्चित करने का एक आसान तरीका है कि आप सिर्फ औपचारिकताएं पूरी न करें, बल्कि हर चुंबन को सार्थक बनाएं।

यह भी पढ़ें- दूरी बढ़ेगी तो रिश्ता टूटेगा नहीं! जानिए लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स के लिए गणित का कमाल

पराशर ने बताया कि किस की आदर्श अवधि हर जोड़े और परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग होती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने साथी के साथ मौजूद रहें और उसके प्रति संवेदनशील रहें। कभी-कभी एक लंबा किस आप दोनों की जरूरत होती है। कभी-कभी, छोटे, प्यार भरे चुंबनों की एक श्रृंखला सबसे अच्छी हो सकती है। चुंबन के पीछे का उद्देश्य और भावना असल में मायने रखती है।

यह भी पढ़ें- तलाक के बाद नया रिश्ता शुरू करने से पहले गांठ बांध लें 4 बातें, नहीं हाथ लगेगी फिर निराशा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!