
Father In Law Speech Viral Video: एक बेटी जब ससुराल जाती है, तो उसके अंदर बहुत बड़ा डर होता है कि क्या वो वहां एडजस्ट कर पाएगी? क्या वहां के लोग उसे अपना समझेंगे? कुछ लड़कियां इस मामले में लकी होती हैं, जिन्हें मायके जैसा ससुराल मिल जाता है, जैसा कि इस कहानी की सुप्रिया को मिला। सोशल मीडिया पर इस दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, और लोग देखकर यहीं बोल रहे हैं कि काश हर लड़की को ऐसा ससुराल मिले।
वायरल वीडियो ससुर और बहू ( father in law and daughter in law relationship) के रिश्ते को लेकर जुड़ा है। इस वीडियो में ससुर अपनी बहू सुप्रिया का परिवार में स्वागत करते हुए कहते हैं, 'सुप्रिया, हमारे परिवार में तुम्हारा स्वागत है। कल रात एक खूबसूरत पल आया जब हम सब एक कमरे में बैठे और शादी की तैयारियों पर बात की। हम दोनों, यानी मैं और उसकी मां, दुल्हन को वेडिंग आइल तक लेकर गए और वह पल बेहद खास था। प्रिय, मैं वादा करता हूं कि बंगास परिवार हमेशा तुम्हारी रक्षा करेगा और तुम्हें प्यार देगा।'
बता दें कि दुल्हन को वेडिंग आइल तक उसकी फैमिली लेकर जाती है। भाई, बहन या फिर दोस्त मंडप को पकड़ कर ले जाते हैं। लेकिन इस परंपरा को तोड़ते हुए ससुर बहू को मंडप तक लेकर गए।
हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन चर्चा में आने की वजह ये है कि अपनी शादी के इस खास पल को दुल्हन सुप्रिया ने दोबारा शेयर किया। अपने ससुर के जन्मदिन पर शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा। सुप्रिया ने लिखा, 'लोग कहते हैं कि बहू को नए घर में एडजस्ट होने में समय लगता है, लेकिन आपके साथ मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। आपका सपोर्ट, आपका ह्यूमर और आपका धैर्य इस घर को मेरे लिए सुरक्षित जगह बनाता है। हैप्पी बर्थडे डैड। उम्मीद है कि मैं भी आपको उतना ही प्यार दे पाऊं, जितना आप हमें देते हैं।'
सोशल मीडिया पर लोग इस खूबसूरत रिश्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जहां लोग लड़कियों को बाहरी मानते हैं, वहां इस तरह की प्रोग्रेसिव सोच वाकई सराहनीय है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'काश आने वाली पीढ़ियां भी समय के साथ आगे बढ़ें और पुरानी सोच व परंपराओं में न उलझें।' एक महिला यूजर ने लिखा,'हर लड़की को ऐसा ससुराल मिले।'
इसे भी पढ़ें: Tinder Swiping: रॉकेट की स्पीड से लड़की ने 'छोरों' को किया रिजेक्ट, वायरल हुआ चुपके से बना वीडियो
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.