एक वायरल वीडियो में एक लड़की टिंडर पर तेजी से प्रोफाइल रिजेक्ट करती दिख रही है। उसने 10 सेकंड में 25 से ज्यादा प्रोफाइल को लेफ्ट स्वाइप किया। यह वीडियो इस बहस को हवा दे रहा है कि लड़कियां डेटिंग ऐप्स पर बहुत सिलेक्टिव होती हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर ये बहस चलती है कि लड़के और लड़कियां डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से करते हैं। कहा जाता है कि लड़के टिंडर पर लगभग हर प्रोफाइल को राइट स्वाइप (पसंद) करते हैं, ताकि मैच का कोई भी मौका न छूटे। वहीं, लड़कियां बहुत सिलेक्टिव होती हैं और ज्यादातर प्रोफाइल को लेफ्ट स्वाइप (रिजेक्ट) करती हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि ये बातें काफी हद तक सही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड किया गया है। टेबल पर डिनर की तैयारी है और मेहमान बैठे हुए हैं। इन्हीं में से एक लड़की खाना शुरू होने से पहले कुछ मिनटों के लिए अपना फोन निकालकर टिंडर चलाने लगती है। किसी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया।

डेटिंग ऐप चलाने की स्पीड देख चकराए लोग

वीडियो में दिखता है कि लड़की सिर्फ 10 सेकंड के अंदर 25 से ज़्यादा प्रोफाइल स्वाइप कर देती है। उसकी स्पीड देखकर लोग हैरान हैं। वो इतनी तेज़ी से प्रोफाइल बदल रही है कि ठीक से किसी का चेहरा या जानकारी देखना भी मुश्किल है। वह लगातार लेफ्ट स्वाइप किए जा रही है, यानी प्रोफाइल्स को रिजेक्ट कर रही है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इतनी जल्दी वो किसी प्रोफाइल को जज कैसे कर सकती है?

इस वीडियो पर मज़ेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "लिंक्डइन (LinkedIn) वाले भी इतनी ही तेज़ी से रिज्यूमे फिल्टर करते हैं।" एक और ने लिखा, "काश मैं भी इतनी तेज़ी से पैसे गिन पाता।" कुछ लोगों ने कहा कि इसी से पता चलता है कि डेटिंग ऐप्स कितने बड़े स्कैम हैं। एक यूज़र ने सवाल किया, "अगर लड़की हर प्रोफाइल को ऐसे ही रिजेक्ट कर देगी, तो उसे कैसा मैच चाहिए?"