
रिलेशनशिप डेस्क.जिस घर में शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां चीख-पुकार मची है। जिस घर से बेटी की डोली उठने वाली थी, वहां अर्थी उठने पर कोहराम मचा है। दिल दहला देने वाली ये खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है। वहां पट्टी कोतवाली के कठार गांव में चंद्रभान सिंह उर्फ कल्लू के घर में मातम पसरा हुआ है। चंद्रभान की 20 साल की बेटी की उसी के मंगेतर ने बेरहमी से हत्या कर दी। मंगेतर ने उसके सीने में गोली मार दी और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
कत्ल के पीछे अवैध संबंध का शक
चंद्रभान की बेटी करिश्मा की शादी कटरा मोहनगंज में रहने वाले रिंकू सिंह से तय हुई थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और मिलना-जुलना होता रहता था। वारदात की रात भी रिंकू सिंह करिश्मा से मिलने उसके घर आया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद रिंकू उसे लेकर घर से दूर ले गया और खेत में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सगाई के बाद से ही दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। रिंकू को शक था कि करिश्मा उसे धोखा दे रही है। इसीलिए उसने पूरा प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद पुल से कूद गया मंगेतर
करिश्मा की हत्या करने के बाद रिंकू घटनास्थल से भागा। आगे जाकर उसने एक पुल से नीचे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। बुरी तरह घायल रिंकू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि अगले महीने जून में दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन करिश्मा की ओर से उस पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। इसलिए उसने करिश्मा को मौत के घाट उतारने का फैसला किया।
तमंचे से मौत के घाट उतारा
रिंकू सिंह का प्लान पहले से तय था। वो पूरी तैयारी के साथ करिश्मा से मिलने पहुंचा था। पुलिस को मौका-ए-वारदात से 315 बोर का एक तमंचा और एक खाली कारतूस मिला है। बताया जा रहा है कि रिंकू ने उसी तमंचे से फायर किया था। सवाल ये उठ रहा है कि अगर रिंकू सुसाइड करना चाहता था तो तमंचा फेंककर क्यों भागा और पुल से कूदकर जान देने की कोशिश क्यों की। बहरहाल पुलिस हर पहलू से इस वारदात की तहकीकात कर रही है।
और पढ़ें:
देरी से खाना मिलने पर हैवान बन गया पति, पत्नी को बेरहमी से मारा और इकलौते बेटे की ले ली जान
WHO चीफ ने दी चेतावनी, आने वाली है कोरोना से भी खतरनाक महामारी, 2 करोड़ लोगों की जाएगी जान!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.