
रिलेशनशिप डेस्क. पैरेंट्स स्कूल में अपने बच्चों को महफूज समझते हैं। लेकिन कई बार शिक्षा का मंदिर उनके लिए असुरक्षित साबित हो जाता है। यूके के केंट में एक 15 साल की लड़की को नहीं पता था कि स्कूल में ही उसकी इज्जत लूट जाएगी। एक नहीं बल्कि चार लड़के मिलकर उसकी जिंदगी में वो जख्म दे देंगे जो कभी भी नहीं भरेंगे।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक स्कूल में 15 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार के आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। चारों लड़के अफगान से ताल्लुक रखते हैं। वारदात को लेकर कहा जा रहा है कि अफगान संदिग्धों में से एक ने हमले को अंजाम दिया, जब अन्य ने लड़की को नीचे पट दिया और फिर चारों तरफ निगरानी रखी। जिस वक्त लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा था वहां स्कूल का एक छात्र पहुंच गया और उसने अलार्म बजाकर लोगों को बुलाया। 6 फरवरी को पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई।
अफगान से आए बताए जा रहे हैं चारों आरोपी
बताया जा रहा है कि 14-16 साल के उम्र के लड़के एक छोटी सी नाव से चैनल को पार करते हुए यूके पहुंचे थे। यहां पर डोवर केंट स्कूल में उनकी देखभाल के लिए रखा गया था।केंट पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच के हिस्से के रूप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया था और तब से जमानत पर रिहा कर दिया गया है वहीं, पूछताछ जारी है। वहीं,चारों लड़कों ने बलात्कार के आरोप से इनकार किया है।
पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच
रेप पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई। जहां पर काउंसलर ने बताया कि घटना को लेकर लड़की काफी डरी हुई और विचलित है।स्कूल में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं गवाहों से भी बातचीत की जा रही है।आरोप बेहद गंभीर हैं और पुलिस वास्तव में क्या हुआ यह जांच कर रही है। ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
और पढ़ें:
पति को दे रही थी धीमा जहर, भाई बताकर प्रेमी से बनाती थी शारीरिक संबंध..चैट से खुला शर्मनाक राज
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.