ऐसे दोस्त का क्या करें? पार्टी में बुलाने के लिए मेरी फ्रेंड ने बोला झूठ, पहुंची तो हाल देख टूटा दिल

Published : Mar 17, 2026, 07:00 PM IST
friends-cheating-story

सार

Friend Betrayal Story: वैसे तो दोस्ती बहुत ही खूबसूरत चीज होती है, लेकिन कई बार दोस्त की वजह से यह रिश्ता बदनाम हो जाता है। कुछ मतलबी दोस्त सामने वाले की परेशानी नहीं देखते हैं, बस अपना हित साधने में लगे रहते हैं, जैसा कि इस कहानी में 22 साल की लड़की के साथ हुआ। जिसकी कहानी उसने खुद शेयर की है। 

दोस्तों के साथ वक्त गुजराना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कई बार काम की मजबूरी ऐसी होती है कि हो नहीं पता है। दोस्त की परेशानी को समझना भी दूसरे दोस्त का काम होता है। लेकिन एक लड़की ने रेडिट पर बताया कि कैसे उसके 23 साल की दोस्त ने झूठ बोलकर पार्टी में बुलाया, जबकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहां गई तो सबकुछ देखकर और भी दंग रह गई। उसका दिल टूट गया। इस कहानी को पढ़कर आप बताएं कि ऐसे दोस्त से कैसे निपटना चाहिए।

लड़का रेडिट पर लिखती है कि मेरे दोस्त का पति हर महीने पार्टी रखते हैं, जिसमें मैं, उनके बच्चे और कुछ कॉमन फ्रेंड्स होते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। मेरी जॉब के घंटे कम हो गए, मेरा डॉग मर गया और उसके इलाज का कर्ज चुकाने के लिए मुझे ज्यादा काम करना पड़ रहा है। मेंटली और फाइनेंशियली मैं अच्छी हालत में नहीं हूं।

आर्थिक स्थिति से जूझ रही हूं मैं

वो लोग मुझसे करीब 35 मील दूर रहते हैं, ट्रैफिक के साथ वहां पहुंचने में करीब 2 घंटे लगते हैं। मेरी कार भी काफी पुरानी है और मेरे पास खाने तक के पैसे मुश्किल से हैं, पेट्रोल तो बहुत दूर की बात है। इस हफ्ते मैंने करीब 60 घंटे काम किया सिर्फ किराया देने के लिए। मेरा सिर्फ एक दिन ऑफ था और उसी दिन उसकी पार्टी थी। लड़की बताती है कि इस बार पार्टी में जाने के हालत में नहीं थी। मैंने कई बार साफ मना किया कि नहीं आ सकती। लेकिन वो बार-बार मुझे आने के लिए कहती रही।

झूठ बोलक दोस्त ने पार्टी में बुलाया

पार्टी से 2 घंटे पहले दोस्त ने मैसेज किया, “मार्क के पैरेंट्स आ रहे हैं, मैंने उन्हें तुम्हारे बारे में बहुत बताया है, वो तुमसे मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।” आखिरकार उसकी बार-बार के रिक्वेंस्ट के बाद वहां चली गई। मेरे पास सिर्फ 30 डॉलर थे जिसका पेट्रोल भराया और 2 घंटे के ड्राइव करके वहां पहुंच गई। लेकिन वहां गई तो हैरान थी कि ना तो वहां कोई मेहमान था और ना ही खाना। मैंने उसके बच्चों के साथ Nintendo Switch खेला और समय बिताया। 3 घंटे बीत गए, फिर भी कोई नहीं आया। मैंने पूछा तो दोस्त ने झूठ बोल दिया का मार्क के पैरेंट्स को कुछ काम आ गया इसलिए वो नहीं आ रहे हैं। जबकि दो घंटे पहले बताया था कि सब रास्ते में है।

और पढ़ें: 8 साल मां से अफेयर, अब बेटी पर गंदी नजर? कर्नाटक के इश्कबाज इंस्पेक्टर की कहानी

मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसे दोस्त का क्या करूं? 

बाद में एक कॉमन फ्रेंड से बात की, तो पता चला कि उसके पति के पैरेंट्स शहर में आए ही नहीं थे। और सबने पहले ही कैंसिल कर दिया था, यानी उसे पहले से पता था कि कोई नहीं आएगा। मुझे ये सुनकर झटका लगा। मुझे लगा कि उसने मेरा इस्तेमाल किया और झूठ बोला। जबकि वो मेरे कंडिशन को अच्छी तरह जानती थी। समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे दोस्त के क्या करूं।

रेडिट पर ज्यादातर लोगों ने उससे कहा कि आपकी दोस्त ने आपका इस्तेमाल किया है। अगर अगली दफा बुलाए तो आप खुद तय करें कि आपको जाना है या नहीं। किसी के दबाव में आकर काम करना जरूरी नहीं है।

इस भी पढ़ें: दादा की उम्र के शख्स से 19 साल की लड़की ने की शादी, गिफ्ट में मिली Rolls Royce और 5 Kg. Gold

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!