शराब छोड़ी तो कंट्रोलिंग कहलाया बॉयफ्रेंड? गर्लफ्रेंड के आरोपों से टूटा शख्स

Published : Feb 05, 2026, 10:26 PM IST
Relationship Issue

सार

Relationship Issue: 32 वर्षीय युवक ने शराब छोड़कर संयम का परिचय दिया। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड इसे कंट्रोल बताने लगी। रेडिट पर एक युवक की रियल लाइफ कहानी बाउंड्रीज, ट्रस्ट और रिलेशनशिप इश्यूज को चर्चा में ला दिए हैं। 

शराब छोड़ना (sobriety) किसी भी इंसान के लिए एक बड़ा और पॉजिटिव कदम होता है, लेकिन क्या यही फैसला रिश्ते में तनाव की वजह बन सकता है? एक 32 वर्षीय युवक की कहानी रेडिट पर चर्चा में है, जहां उसका दावा है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी संयम और बाउंड्रीज को कंट्रोल कहकर देख रही है। आइए बताते हैं पूरी कहानी।

रेडिय पर युवक लिखता है कि मैं 32 साल का हूं और वो 29 साल की। हमारा रिश्ता तीन साल से ज्यादा पुराना है। हम अलग-अलग रहते हैं, लेकिन ज्यादातर रातें साथ में गुजरती हैं। करीब 9 महीने पहले मैंने शराब छोड़ने का फैसला लिया। वजह कोई बड़ा हादसा नहीं था, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे महसूस होने लगा था कि मैं शराब का इस्तेमाल दिमाग बंद करने के लिए करने लगा हूं। सुबह उठते ही बेचैनी होने लगती थी। वजन भी बढ़ने लगता था। मैंने थेरेपी शुरू की खुद पर काम किया और आज सच कहूं तो अपने इस फैसले पर मुझे गर्व है।

उसकी आदतें और हमारी रस्साकशी

मेरी गर्लफ्रेंड सोशल ड्रिंकर है, लेकिन उसके लिए शराब सबसे बड़ा स्ट्रेस रिलीफ भी है। जब हमने डेटिंग शुरू की थी, तब ये सब नॉर्मल लगता था। अब हालात अलग हो गए हैं। मेरे शराब छोड़ने पर उसे दिक्कत होने लगी है। वो हर जगह मेरा मजाक बनाती है। सबसे बुरा तब लगता है जब वो मेरी sobriety को मुझे कंट्रोलिंग साबित करने के लिए इस्तेमाल करती है। पिछले वीकेंड उसने वाइन नाइट प्लान की। मैंने कहा कि मैं अच्छे स्नैक्स ले आता हूं और हम मॉकटेल नाइट कर सकते हैं। उसका रिएक्शन तुरंत बदल गया। वो बोली,'तो अब मैं अपने ही घर में रिलैक्स भी नहीं कर सकती क्योंकि तुमने खुद को सब से बेहतर बनने का फैसला कर लिया है?'मैंने साफ कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता वो पीती है या नहीं।

माफी, लेकिन उसके साथ ट्रॉमा का कार्ड

बाद में उसने माफी मांगी, लेकिन वो माफी भी एक लंबे भाषण में बदल गई। उसने कहा कि उसका एक्स बहुत कंट्रोलिंग था और मेरा संयम उसकी पुरानी ट्रामा को ट्रिगर करता है। मैं मानता हूं कि ट्रॉमा असली होता है, लेकिन मुझे ये भी महसूस होता है कि जब वो बातचीत खत्म करना चाहती है, तो इसे ढाल की तरह इस्तेमाल करती है।

एक्स की एंट्री और मामला बिगड़ना

दो रात पहले बात और बिगड़ गई। मुझे पता चला कि वो अपने एक्स से फिर मैसेज कर रही है। कोई खुला सेक्सटिंग नहीं, लेकिन फ्लर्टी बातें वो कर रही थी। जब मैंने सवाल किया तो उसने कहा कि मैं पैरानॉइड हूं, क्योंकि मैंने शराब की जगह अब कंट्रोल की लत पाल ली है। फिर उसने कहा कि अगर मैं उसके पिता की तरह उसके फैसलों पर नजर रखता रहा, तो वो रिश्ता खत्म कर देगी।मैं वहां से निकल आया और करीब 20 मिनट गाड़ी में बैठा रहा। समझ नहीं आ रहा है कि मैं इस रिश्ते का क्या करूं। मैं उससे प्यार करता हूं, लेकिन सच ये है कि मैं बहुत थक चुका हूं।

लोगों की राय

रेडिट पर यूजर ने कहा कि अगर वो अपने एक्स को मैसेज कर रही है, तो यह रेड फ्लैग है। रिश्ते से आपको बाहर निकल आना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको दोष देकर गलत कर रही है। यह रिश्ता आपके emotional health के लिए सही नहीं है और ऐसे में खुद को चुनते हुए दूरी बनाना या रिश्ते से बाहर आना ही सबसे स्वस्थ फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें: अनोखी शादी की दुर्लभ कहानीः पति-पत्नी में नहीं हुई 20 साल तक बात, फिर भी हो गए 3 बच्चे!

भाई-बहन में हुआ प्यार और शादी-4 बच्चे भी हो गए, फिर आया कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

अनोखी शादी की दुर्लभ कहानीः पति-पत्नी में नहीं हुई 20 साल तक बात, फिर भी हो गए 3 बच्चे!
₹599 के अंदर Propose Day Gift Ideas, पहला गिफ्ट देखकर कोई मना नहीं कर पाएगा