भाई-बहन में हुआ प्यार और शादी-4 बच्चे भी हो गए, फिर आया कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट

Published : Feb 04, 2026, 06:04 PM IST
weird-relationship-story

सार

Weird Relationship Story: बचपन में अलग हुए सगे भाई-बहन 20 साल बाद जब दोबारा मिले, तो उनकी मुलाकात प्यार में बदल गई। जर्मनी के इस मामले में दोनों ने न सिर्फ समाज और कानून की सीमाएं तोड़ीं, बल्कि उनके रिश्ते से चार बच्चों का जन्म भी हुआ। 

कई बार रिश्ते ऐसे उलझते हैं कि वो कहानी बन जाते हैं। जर्मनी में एक ऐसी ही घटना सामने आई, जब एक शख्स को अपनी ही छोटी बहन से प्यार हो गया। समाज के बनाएं परंपरा को तोड़ते हुए ना सिर्फ उन्होंने इसे निभाया, बल्कि चार बच्चों के माता-पिता भी बनें। मन में सवाल उठा होगा कि एक घर में रहकर कैसे दोनों मर्यादा तोड़ सकते हैं, तो जवाब है कि बचपन में ही दोनों अलग हो गए थे और मुलाकात 20 साल बाद हुई। चलिए बताते हैं पूरी कहानी।

पैट्रिक स्ट्यूबिंग (Patrick Stübing) और उनकी छोटी बहन सूसन कारोलेव्स्की (Susan Karolewski) दोनों पूर्वी जर्मनी में में फोस्टर केयर सिस्टम में अलग-अलग पले-बढ़े थे। पैट्रिक को महज तीन साल की उम्र में परिवार से अलग कर दिया गया था, क्योंकि उनके पिता ने उन पर हमला किया गया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन एक-दूसरे को बचपन में कभी ठीक से जान ही नहीं पाए। 20 साल बाद दोनों फिर से मिलें।

मां की मौत के बाद शुरू हुआ रिश्ता

दिसंबर 2000 में उनकी मां आना मैरी की मौत हो गई। इसके बाद 23 साल के पैट्रिक अपनी 16 साल की बहन सूसन के साथ रहने लगे, जो मानसिक रूप से दिव्यांग बताई जाती हैं। कुछ ही महीनों में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। हालांकि जर्मनी में इस तरह का रिश्ता गलत माना जाता है। यह अनाचार (Incest) की श्रेणी में आता है। लेकिन पैट्रिक ने इसे नहीं मना और इनके चार बच्चे पैदा हुए।

पैट्रिक को दो बार जेल की हुई सजा

बहन के प्यार में पड़े पैट्रिक की कहानी हैप्पी वाली नहीं थी। उनके ऊपर केस हुए। लेकिन समाज और कानून से लड़ने के लिए दोनों कपल आगे आएं। साल 2001 में उन्होंने जर्मनी के अनाचार कानून को चुनौती दी और बाद में 2012 में मामला यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय तक पहुंचा। इस दौरान पैट्रिक को अनाचार से जुड़े मामलों में दो बार जेल की सजा भी हुई। पैट्रिक ने पहले कहा था, कि हमं अपने रिश्ते पर कोई अपराधबोध नहीं है। हम चाहते है कि अनाचार को अपराध मानने वाला कानून खत्म किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मां की मौत के बाद वे फैमिली के मुखिया बन गए थे, इसलिए बहन की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी थी। हमें यह नहीं पता था कि यह गलत है।

बचपन साथ में नहीं गुजरा इसलिए भाई-बहन का एहसास नहीं

वहीं, सूसन ने भी अपने रिश्ते का बचाव करते हुए कहा कि दोनों को बचपन में साथ नहीं पाला गया, इसलिए उनका रिश्ता अलग तरह का है। हम वयस्क उम्र में मिले और प्यार हो गया। हम अपने एहसासों से भाग नहीं सकते थे। हालांकि कपल ने नसंबदी करा ली है, ताकि और बच्चे ना हो और ना ही उन्हें जेल जाना पड़ें।

जर्मनी और दुनिया में कानून

जर्मनी में अनाचार पर रोक का कानून नाजी काल से जुड़ा माना जाता है और आज भी लागू है। यह कानून यूके, फ्रांस, डेनमार्क, जिम्बाब्वे और मलेशिया जैसे देशों में भी मौजूद है। वहीं अफगानिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और नाइजीरिया जैसे देशों में इसके लिए मौत की सजा तक का प्रावधान है।

इसे और भी पढ़ें: आखिर क्यों शादी के 20 साल बाद Good Wife भी अच्छी नहीं लगती? पति ने बताई दिल की बात

अजीब कंफ्यूजन! वो मेरे और मैं उसके दोस्तों के साथ सोया और फिर...

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

आखिर क्यों शादी के 20 साल बाद Good Wife भी अच्छी नहीं लगती? पति ने बताई दिल की बात
Weird Rituals: दहेज में दुल्हन को मिलता है पोर्टेबल टॉयलेट, अजीब है यहां का रिवाज