Midlife Marriage Problems: बच्चों के घर छोड़ने के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में क्यों आता है खालीपन? 20 साल की शादी, बदलता जुड़ाव, Empty Nest Syndrome, प्यार और दोबारा कनेक्शन की सच्ची कहानी पढ़ें।
Long Term Marriage Struggles: अक्सर लंबी शादी में प्यार और भरोसा होने के बावजूद बोरियत का एहसास होने लगता है। यह स्थिति तब और गहरी हो जाती है, जब बच्चे बड़े होकर पढ़ाई या नौकरी के लिए घर छोड़ देते हैं और घर में सिर्फ पति-पत्नी रह जाते हैं। रेडिट पर 42 साल के एक शख्स ने इसी एहसास को साझा करते हुए लोगों से सलाह मांगी है। उसने बताया कि बच्चों के घर से जाने के बाद पत्नी से दोबारा जुड़ पाना उसके लिए कितना मुश्किल हो गया है। आइए जानते हैं उसकी पूरी कहानी।
शख्स ने रेडिट पर लिखा कि हमारी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। 20 साल से हम साथ में हैं। दो बच्चों के माता-पिता बनकर हमने अच्छे और बुरे दौर साथ में झेलें। बच्चे होने के बाद हमने अपनी जिंदगी का एक बड़ा सा हिस्सा बच्चों को समर्पित कर दिया। सच कहूं तो हमारा रिश्ता बच्चों के इर्द-गिर्द ही बना और उन्हीं के लिए जिया। अब बच्चे पढ़ाई करने के लिए कॉलेज चले गए हैं। घर में अब मैं और मेरी पत्नी हैं।
मेरे पास वाइफ से नाराज होने की कोई वजह नहीं
यही बात अब मुझे परेशान कर रही है। इस एहसास को शब्दों में ढालना या पत्नी से कहना मुझे बेहद अजीब, डरावना और थोड़ा-सा शर्मनाक लगता है। 20 साल की शादी के बाद यह कहना कि मैं अब वैसा महसूस नहीं करता जैसा 15 साल पहले करता था, यह बात कहनी आसान नहीं है। हैरानी सुनकर ये होगी कि मेरे पास उनसे नाराज होने के लिए कोई वजह नहीं है। वह मेहनती, समझदार है। उन्हें खोने का ख्याल भी मुझे और बुरा लगता है। वो मुझे इतना अच्छे से जानती है, जितना कोई नहीं। बावजूद इसके मैं उनसे प्यार नहीं कर पा रहा हूं।
क्या यंग लव की सोच से बाहर निकलना होगा?
42 साल के पति ने आगे बताया कि हमारी डेली रुटीन में सुबह उठना, काम पर जाना, बाय करना, एक दो मैसेज करना ही रह गया है। जबकि कॉलेज के दिनों में लाइफ बिल्कुल अलग थी। पढ़ाई के साथ हम एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते थे। कडलिंग करते थे, गेम्स खेलते थे। उन दिनों की याद आज भी बहुत आती है। यहीं यादें दिल को सुकून भी देती है और तोड़ भी देती है। मुझे पता है कि उम्र, जिम्मेदारियां और लाइफस्टाइल के कारण वो दिन लौटना शायद मुमकिन नहीं। हालांकि हमारी सेहत अब भी अच्छी है, उम्र से 10 साल कम जैसी। शायद मुझे अब उस “यंग लव” वाली सोच से बाहर आना होगा? आप लोगों की क्या राय है।
लोगों की राय
रेडिट यूजर्स की राय है कि लंबे रिश्ते में दोबारा जुड़ने के लिए सबसे जरूरी है रूटीन तोड़ना और साथ में कुछ नया करना। लोगों ने सलाह दी कि कपल्स को फिर से एक-दूसरे को डेट करना चाहिए,जैसे डिनर डेट प्लान करना, ट्रिप पर जाना, टीवी बंद करके साथ बैठकर खाना या छोटे-छोटे फिजिकल जेस्चर जैसे हाथ पकड़ना। कई यूजर्स का मानना है कि नई जगहों पर जाना, म्यूज़ियम, मूवी या किसी इवेंट में साथ समय बिताना बातचीत को नया विषय देता है, जो लंबे रिश्तों में अक्सर गायब हो जाता है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि साइंस के मुताबिक नई एक्टिविटीज साथ करने से दिमाग में वही केमिकल रिएक्शन बनते हैं, जो नए प्यार में होते हैं। कुल मिलाकर, लोगों का कहना है कि प्यार वहीं हरा रहता है, जहां उसे समय, ध्यान और नए अनुभवों से सींचा जाए।
इसे भी पढ़ें: मेरी मां कौन है? अपनी मां को खोजने 7000 KM दूर से भारत आया लड़का
अजीब कंफ्यूजन! वो मेरे और मैं उसके दोस्तों के साथ सोया और फिर...
