Girlfriend Past Relationship: एक मॉडर्न डेटिंग कहानी जिसमें पुराने हुकअप में दोस्त शामिल हैं। क्या प्यार बिना किसी इनसिक्योरिटी और जजमेंट के आगे बढ़ने के लिए काफी है? तो चलिए पूरी कहानी बताते हैं। 

Modern Dating Story: कई बार हम ऐसे इंसान से प्यार कर बैठते हैं, जिसका पास्ट हमें पता होता है। हालांकि मोहब्बत के वक्त ये चीजें मायने नहीं रखती है, लेकिन सवाल है कि क्या बाद में इसका इंपैक्ट जीवन में दिखता है। एक 22 साल का लड़का इसी सवाल से जूझ रहा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड का इतिहास पता है और अपना भी। दोनों एक दूसरे के दोस्त के साथ रात गुजार चुके हैं। तो चलिए बताते हैं, पूरी कहानी लड़के की जुबानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेडिट पर लड़के ने अपने रिश्ते की कहानी शेयर करते हुए कहा कि मैं और मेरी 21 साल की गर्लफ्रेंड कॉलेज के ग्रीक लाइफ (पार्टियाँ, सोशल इवेंट्स, डेटिंग कल्चर) का हिस्सा है। मैं उसकी सोरोरिटी ( लड़कियों का ग्रुप) की कुछ लड़कियों के साथ रात गुजार चुका हूं और वह मेरे फैटरनिटी (लड़कों का ग्रुप) के साथ संबंध बना चुकी है। हालांकि मुझे उनके नाम का पता नहीं है। मुझे यकीन है कि जिनके साथ मैं रात गुजार उनके नाम के बारे में उसे भी पता नहीं होगा।

दोस्तों की चेतावनी रिश्ता नहीं लंबा चलेगा

लड़का आगे बताता है कि हमारा रिश्ता अभी बहुत नया है, लेकिन वो सच में मुझे बहुत पसंद है। मैं उसे कभी जज नहीं करता। हम दोनों ने अतीत में जो किया उसे ना तो बदल सकते हैं और ना ही कंट्रोल। अगर कभी भी मुझे अपनी इनसिक्योरिटी उस पर निकालने का मन हुआ तो मैं ऐसा करने की बजाय रिश्ता ही खत्म कर दूंगा। इन सबके बावजूद मेरे दोस्त मुझे इस रिश्ते को लेकर चेतावनी देते हैं कि उस लड़की से ज्यादा उम्मीदें ना पालूं। मुझे पता है कि वो मेरा भला चाहते हैं, इसलिए मैं बुरा नहीं मानता हूं।

पास्ट का डर सता रहा है ?

लड़का आगे बताता है कि जब मैं 19 साल का था तो एक लड़की को डेट किया था और उस रिश्ते ने मेरे मेंटल हेल्थ को खराब कर दी थी। मैं बहुत इनसिक्योर हो गया था और अपनी पूरी वैल्यू अपने सेक्सुअल परफॉर्मेंस से जोड़ने लगा था। इसलिए मैंने उस वक्त तय किया था कि अगर मेरा पार्टनर मेरे जानने वाले के साथ सो चुकी है, तो मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा।

क्या ये रिश्ता भी मेरे मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है?

मुझे लगता है कि उस एहसास का असर मेरे अंदर अभी भी है। हालांकि इससे निकलने के लिए मैं थेरेपी ले रहा हूं। अब मैं उस लड़की से प्यार करता हूं, जो पहले ही मेरे दोस्तों के साथ संबंध बना चुकी है हालांकि उनका नाम मुझे नहीं पता, बावजूद एक डर सताता है कि कहीं मैं 19 साल वाला वो लड़का ना बन जाऊं और मेंटली परेशान ना रहने लगूं।

अब आप में से बहुत लोग सोच रहे होंगे, 'जब इतनी दिक्कत है, तो इस रिश्ते को आगे क्यों बढ़ाना?' जवाब है कि मैं उस लड़की बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। वो एक अच्छी लड़की है। मैं ये पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे इस रिश्ते में बने रहना चाहिए या फिर बाहर निकल जाना चाहिए।

लोगों की राय

लोगों की राय यही है कि आप सही दिशा में सोच रहे हैं। रिश्ता चले या न चले, यह भविष्य तय करेगा, लेकिन अतीत को वजह बनाकर आज के रिश्ते को खराब करना न आपके लिए ठीक है, न उसके लिए।

इसे भी पढ़ें: महिला टीचर का 3.30 घंटे तक चला 'गंदा खेल', लूट ली 17 वर्षीय छात्र की इज्जत!

11 साल लिव-इन में रहने के बाद BF ने लड़की के अरमानों पर फेरा पानी, मां की कई शादियों की दी दुहाई