Teacher Student Physical Relationship: जब वकील पति घर से बाहर था तब महिला टीचर ने अपने 17 साल के छात्र के साथ संबंध बनाएं। इतना ही नहीं उसने टीएनएजर को तस्वीरें और आपत्तिजनक मैसेज भी भेजें।

टीचर और छात्र का रिश्ता बहुत ही पाक होता है। लेकिन कुछ लोग इसे खराब करने की कोशिश करते हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला टीचर पर अपने ही 17 साल के छात्र के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का आरोप साबित हुआ है। 27 साल की मैकेना क्रिंडेड ने खुद माना कि पति की गैरमौजूदगी में उसने नाबालिग छात्र के साथ कई घंटों तक शारीरिक संबंध बनाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना नवंबर 2022 की है, जब मैकेना का वकील पति शिकार पर बाहर गया था। इस दौरान छात्र उसके घर पहुंचा और दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता बना। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह एक शाम करीब 6:30 बजे टीचर के घर पहुंचा और रात करीब 11:30 बजे तक वहीं रहा। इस दौरान दोनों के बीच कई तरह की आपत्तिजनक गतिविधियां हुईं।

कई महीने से छात्र और टीचर थे संपर्क में

जांच में यह सामने आया कि टीचर और छात्र के बीच कई महीने से आपत्तिजनक बातचीत और मैसेज चल रहे थे। एक मैसेज में टीचर ने छात्र को लिखा कि उसका छूना उसे बहुत पसंद है। कई दूसरे मैसेज में भी उसने छात्र के सामने अपने इमोशन को रखा। कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, जून 2022 में छात्र ने टीचर को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और उसके बाद से बातचीत का दौर शुरू हुआ।

दोस्त ने खोला राज

मामला तब सामने आया जब छात्र के एक दोस्त ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट में इन संदेशों को देखा। उसने इनका स्क्रीनशॉट लेकर एक अन्य शिक्षक को दिखाया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मार्च 2024 में मैकेना किंड्रेड को गिरफ्तार किया गया। उसने नाबालिग से अनुचित संबंध और अनैतिक बातचीत के आरोप स्वीकार किए। कोर्ट ने उसे 2 साल की प्रोबेशन, 700 डॉलर (64,177.78 रुपया) जुर्माना और 10 साल तक यौन अपराधी रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आदेश दिया।

पति ने छोड़ा नहीं साथ

इतने गंभीर आरोपों के बावजूद मैकेना के पति ने उसका साथ नहीं छोड़ा। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपना घर छोड़ा और बाद में दूसरे राज्य में नया घर खरीद कर वहीं बस गए। 

स्कूल में सुरक्षा और सतर्कता पर होने चाहिए काम

यह मामला शिक्षक और छात्र के बीच बनाए जाने वाले विश्वास और मर्यादा को तार-तार करने वाला है। टीचर का काम स्टूटेंड को एजुकेट करने के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी, मेंटल डेवलपमेंट और नैतिक राह दिखाना भी होता है। इस तरह के काम टीचर-स्टूटेंड के रिश्ते पर गहरा आघात पहुंचाता है। यह समाज के लिए एक चेतावनी है कि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों में भी सतर्कता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: लड़कों संभल जाओ! नए कानून में अफेयर कर छोड़ना पड़ेगा भारी, होगी इतने साल की सजा

11 साल लिव-इन में रहने के बाद BF ने लड़की के अरमानों पर फेरा पानी, मां की कई शादियों की दी दुहाई