Shocking Relationship Story: एक महिला के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसके पति का अफेयर उसकी ही मां के साथ चल रहा है। इतना ही नहीं, उसके तीनों भाई भी उसी के पति के बच्चे निकले। यह पूरी कहानी आपको दंग कर देगी।
Husband Affair With Mother Story: कलयुग में रिश्तों की मर्यादा लगातार तार-तार होती नजर आ रही है, और यह कहानी उसी की एक मिसाल है। रेडिट पर एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी ऐसी आपबीती साझा की है, जिसे सुनकर कोई भी अंदर तक हिल जाएगा। महिला के मुताबिक, उसका पति और उसकी मां उसके पीठ पीछे 22 सालों से रिश्ते की सीमाएं लांघते रहे, और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सच सामने आने पर वह तब और टूट गई, जब उसे पता चला कि उसके कुछ भाई दरअसल उसके ही पति की संतान हैं। आइए जानते हैं इस चौंकाने वाली पूरी कहानी।
Reddit पर महिला लिखती है, ' मैं अपने पति के साथ 15 साल की उम्र से रिश्ते में थी। 17 साल की उम्र में मैं प्रेग्नेंट हो गई और वो भी मेरे साथ रहने आ गया। 18 की उम्र के हमने शादी कर ली। हमारे 4 बच्चे हैं। हमारी शादी खुशहाल थी। हम एक साथ वक्त गुजारते थे, डेट नाइट्स पर जाते थे। हमारे बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा भी नहीं हुआ। लेकिन न्यू ईयर ईव पर मेरी दुनिया ही पलट गई।'
न्यू ईयर ईव सच आया सामने
महिला ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर दोस्तों के साथ ट्रिप पर गई थी, लेकिन तय वक्त से पहले घर लौट आई। जब अपने कमरे में गई तो वहां मेरा पति और मेरी मां आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह दृश्य मुझे अंदर तक हिला दिया। सवाल-जवाब पर पति ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, वो उसकी मां के साथ पिछले 22 साल से रिश्ते में है।
भाई हो सकते हैं पति के बच्चे
महिला ने बताया कि उसके पति ने यह भी कहा कि उसकी मां ने उसे तब बहकाया था, जब वह 18 साल का था और दोनों उसी घर में रहते थे। जब महिला ने समय का हिसाब लगाया तो उसे शक हुआ कि उसके जुड़वां भाई और सबसे छोटा भाई उसके पति के ही जैविक बच्चे हो सकते हैं। महिला ने यह सच्चाई अपने पिता को बताई। यह सुनकर उनके पिता बुरी तरह टूट गए, क्योंकि वे भी अपनी पत्नी के साथ स्कूल के दिनों से रिश्ते में थे। इसके बाद महिला ने सभी भाई-बहनों को इक्ट्ठा करके अफेयर का खुलासा किया। ज्यादातर लोग उसके साथ खड़े थे।
और पढ़ें: Viral Court Video: ‘Affair मानने वाली पत्नी को क्यों दूं 15000?’ कोर्ट में पति की दलील वायरल
मां उल्टा उसे ही है कोस रही
महिला का कहना है कि अब उसकी मां उसी को दोष दे रही है और आरोप लगा रही है कि उसने उनकी जिंदगी और प्रतिष्ठा बर्बाद कर दी। अफेयर का सच सामने आने के बाद उनकी नौकरी भी चली गई। महिला ने बताया कि अब वह अपने पति से तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद उसका भरोसा पूरी तरह टूट गया है। उसने लिखा कि उसे सबसे ज्यादा दर्द इस बात का है कि उसका पति उसके साथ रहते हुए भी उसकी ही मां के साथ संबंध बना रहा था।
सोशल मीडिया पर मिला लोगों का समर्थन
महिला की कहानी पढ़कर कई Reddit यूजर्स ने उसे हिम्मत दी। एक यूजर ने लिखा कि आपने कुछ भी गलत नहीं किया। आपके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।'वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने अपनी मां की जिंदगी खराब नहीं की, बल्कि उन्होंने खुद अपने परिवार को बर्बाद किया है।
और पढ़ें: बहू के स्वागत में ससुर ने तोड़ी एक परंपरा, लोग बोले- काश हर लड़की को ऐसा ससुराल मिले
