
प्यार, मोहब्बत और ब्रेकअप की कहानियां कोई नई नहीं हैं। ये सब सालों से चलता आ रहा है। लेकिन सोशल मीडिया के ज़माने में इन कहानियों में नए-नए ट्विस्ट आ गए हैं। अब मौजूदा पार्टनर के लिए यह जानना थोड़ा आसान हो गया है कि कहीं आपका दिल अब भी अपने एक्स के लिए तो नहीं धड़कता।
आज के दौर में सोशल मीडिया पर सब कुछ खुल्लम-खुल्ला है। एक्स-बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ने कोई फोटो शेयर की और आपने मन पर काबू न रखते हुए उसे लाइक कर दिया, तो समझिए कि आपकी शामत आ सकती है। कई बार एक छोटा सा 'लाइक' भी भयानक झगड़ों की वजह बन जाता है। यह घटना दिखाती है कि एक्स की पोस्ट पर लाइक बटन दबाने से पहले सौ बार सोचना क्यों ज़रूरी है।
इस मामले में एक लड़के ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम फोटो क्या लाइक कर दी, उसकी ज़िंदगी में बवाल मच गया। उसकी मौजूदा गर्लफ्रेंड को ये बात इतनी नागवार गुज़री कि उसने बदला लेने के लिए लड़के की जान से प्यारी बाइक ही बेच डाली। और बाइक भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि करीब 4 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Royal Enfield Continental GT 650) थी। गर्लफ्रेंड ने गुस्से में आकर लड़के की बेशकीमती बाइक बेचकर अपना बदला पूरा कर लिया।
जब लड़के को अपनी बाइक गायब मिली तो उसके होश उड़ गए। वो पुलिस में शिकायत करने ही वाला था कि गर्लफ्रेंड ने उसे अपनी करतूत के बारे में बता दिया। अब बेचारा लड़का सदमे में है और पूरी तरह से लाचार महसूस कर रहा है। क्योंकि मौजूदा गर्लफ्रेंड के होते हुए एक्स की फोटो लाइक करना भी तो कोई छोटा-मोटा जुर्म नहीं है! इसलिए वो डर के मारे चुपचाप बैठ गया है।
यह खबर वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर एक्स से दोस्ती रखनी है तो खुल्लम-खुल्ला लाइक करने से बचें, और अगर गलती से लाइक कर भी दिया है तो फौरन 'अनलाइक' कर दें!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.