
आज के टेक्नोलॉजी के दौर में धोखा देना बहुत आम हो गया है। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हों या पति-पत्नी, आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जहां अवैध संबंधों के चलते रिश्ते टूटते हैं, परिवार में झगड़े होते हैं और यहां तक कि हत्याएं भी हो जाती हैं। धोखा कोई बर्दाश्त नहीं करता, पता चलने पर या तो ब्रेकअप होता है या तलाक। लेकिन सोचिए, अगर किसी को अपने बॉयफ्रेंड के दूसरे अफेयर के बारे में उसकी मौत तक पता ही न चले तो क्या होगा? मेक्सिको में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की मौत के बाद उसका राज़ खुला और उसके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जंग के मैदान में बदल गया।
जी हां, एक शख्स एक ही वक्त में दो लड़कियों को डेट कर रहा था। लेकिन उसकी मौत तक न तो पहली गर्लफ्रेंड को दूसरी के बारे में पता था और न ही दूसरी को यह मालूम था कि उसकी पहले से कोई गर्लफ्रेंड है। लेकिन जैसे ही इस 'किस्मतवाले' शख्स की सांसें रुकीं, उसका यह डबल रिलेशन का राज़ दोनों के सामने आ गया। फिर क्या था, ताबूत के सामने ही दोनों गर्लफ्रेंड्स 'वो मेरा है' कहकर एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और उन्होंने ताबूत को भी हिलाकर रख दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाला शख्स एक ही समय में दो महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में था और दोनों को डेट कर रहा था। उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा था। लेकिन उसकी मौत के साथ ही उसका यह राज़ भी खुल गया। जैसे ही दोनों गर्लफ्रेंड्स को सच्चाई का पता चला, वे ताबूत के सामने ही एक-दूसरे से लड़ने लगीं। अंतिम संस्कार में आए लोग यह देखकर हैरान रह गए।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग मरने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं कि उसने मरते दम तक अपना राज़ छिपाए रखा। कुछ यूजर्स कल्पना कर रहे हैं कि ताबूत में लेटा शख्स क्या सोच रहा होगा। एक यूजर ने लिखा, 'वह खुश हो रहा होगा कि मैं सही समय पर मर गया।' एक और ने कमेंट किया, 'अच्छा हुआ कि उसने शादी नहीं की थी, वरना ये दोनों मिलकर उसे जिंदा ही दफना देतीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन लोगों ने उसे चैन से मरने भी नहीं दिया।' हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.