Why Girls Refuse Marriage: आजकल कई लड़कियां शादी के बंधन में बंधने से हिचकिचा रही हैं। करियर, आत्मनिर्भरता, सही जीवनसाथी की तलाश और असफल शादियों के डर जैसे कई कारण इसके पीछे हैं।
आज की लड़कियां अपने करियर को मजबूत बनाना चाहती हैं। वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों और करियर के बीच संतुलन बनाना एक चुनौती हो सकती है जो लड़कियों को उनके लक्ष्य से भटका सकती है। इस वजह से लड़कियां शादी के फैसले को लेकर झिझक महसूस करती हैं।
25
असफल शादियों के उदाहरण और डर
कई बार लड़कियां अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या समाज में टूटे हुए रिश्तों, तलाक और घरेलू हिंसा के उदाहरण देखकर शादी से डर जाती हैं। जल्दबाजी या दबाव में शादी करने के बाद वे ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहती हैं।
35
सही जीवनसाथी न मिलना
कई बार लड़की को अपने विचारों, अपनी वेल्यू और लाइफस्टाइल से मेल खाने वाला जीवनसाथी नहीं मिल पाता। गलत समझौता करने की बजाय वह सिंगल रहना बेहतर समझती हैं।
शादी एक बड़ा फैसला है जिसके लिए भावनात्मक और मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी है। अगर लड़की को लगता है कि वह अभी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं है, तो वह इससे दूरी बना लेती है।
55
व्यक्तिगत स्वतंत्रता का महत्व
कई युवतियों को लगता है कि शादी के बाद उनकी स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग सकता है। जैसे समय की पाबंदी, फैसलों में दूसरों की राय, परिवार की अपेक्षाएं आदि। वे बिना किसी प्रतिबंध के अपनी मर्जी से अपना जीवन जीना चाहती हैं, इसलिए वे शादी नहीं करना चाहती हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.