
Bride and Groom Wedding Drama: वो 16 श्रृंगार कर..हजारों सपने लिए मंडप में आई थी। वो एक बेटी से बीवी बनने जा रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। राजस्थान के करौली जिले में दूल्हे ने 6 फेरे लेने के बाद 7वां फेरा लेने से मना कर दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया। समझाने के बाद भी लड़का शादी को राजी नहीं हुआ। आइए जानते हैं उसने ऐसा क्यों किया।
हैरान करने वाली खबर नादौती तहसील की है। यहां पर एक घर में भव्य शादी समारोह हो रहा था। दूल्हा-दुल्हन दोनों की फैमिली काफी खुश थी। शादी की रस्में चल रही थी। 16 श्रृंगार किए दुल्हन, मन में हजारों अरमान लिए दूल्हे के साथ फेरे ले रही थी। पहला फेरा..दूसरा फेरा..लेते-लेते छठा फेरा भी हो गया, तभी दूल्हे के मोबाइल पर घंटी बजी और उसने उसे पिक कर लिया। फोन पर बात करने के बाद दूल्हे का मन बदल गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। अब आप सोच सकते हैं कि उस वक्त दुल्हन पर क्या गुजरी होगी?
दूल्हा और फैमिली को बनाया बंधक
शादी से दूल्हे के मना करती ही दुल्हन का परिवार गुस्से में आ गया। उन्होंने दूल्हा समेत उसकी फैमिली को बंधक बना लिया। किसी को भी यह पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर हुआ क्या है? खुशियों का माहौल इतने गुस्से में क्यों बदल गया है। अचानक ऐसा क्या हो गया कि दूल्हा शादी से मना कर रहा है।
किसके फोन आने पर दूल्हे ने शादी से किया इंकार?
हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन दोनों फैमिली ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया। लेकिन पंचायत जरूर बुलाई गई। कहा जा रहा है कि इस शादी में दुल्हन वालों ने 56 लाख रुपए खर्च किए थे। वो इस रकम को मांग रहे हैं। वहीं पंचायत भी सुलह कराने की कोशिश में लगी है। लेकिन सवाल यह है कि दूल्हे के पास फोन किसका आया ? इसके बारे में बताया जा रहा है कि किसी लड़की का फोन आया था। वो कौन है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन मामला तनाव भरा जरूर है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.