
Wedding Special Ideas From AI: शादी में लड़का-लड़की दोनों की ख्वाहिश होती है कि उन्हें आशीर्वाद देने के लिए माता-पिता दोनों मौजूद रहें। लेकिन कई बार किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। हर लड़का या लड़की खुशनसीब नहीं होते हैं कि उनके खास दिन पर पर दोनों मौजूद हों। लेकिन अब एआई तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि वो मरे हुए इंसान को भी वापस लेकर आ जा रही है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दूल्हे के पिता को स्वर्ग से उतारकर धरती पर लाया गया। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन उनकी फैमिली, दोस्त और नाते-रिश्तेदार एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शादी स्थल पूरी तरह भरा हुआ है। इस शादी में सब हैं लेकिन दूल्हे के पिता नहीं हैं। क्योंकि वो दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। लेकिन एआई तकनीक से उन्हें भी जिंदा कर देते हैं।
बड़ी सी स्क्रीन पर पिता की मौजदूगी आती है नजर
एक बड़ी सी स्क्रीन पर उस पिता को वो सब करते हुए दिखाया गया है जो एक बाप अपनी बेटे की शादी में करता है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पिता स्वर्ग की सीढ़ी से नीचे उतर रहा है। फिर बेटे और बहू को आशीर्वाद स्टेज पर देते नजर आते हैं। फैमिली के साथ फोटो खिंचवा रहे होते हैं। बेटे को गले लगाते हैं।
ब्राइड अपने पति और सास को संभालती दिखथी है
दूल्हा वीडियो को देखकर भावुक होता है। दुल्हन (bride )उसका हाथ थामें रहती है वो भी इमोशनल नजर आती है। इतना ही नहीं वो अपनी सासू मां को भी संभालती नजर आती है। वीडियो को manishsharmaproductions नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है ,'अपने जीवन के सबसे खास दिन पर, अभिषेक को अपनी बहन तानम की ओर से एक स्वर्गिक सरप्राइज मिला , एक भावुक वीडियो, जिसमें उनके दिवंगत पिता आसमान से उतरकर आए, उन्हें प्यार से गले लगाया, आशीर्वाद दिया, और फिर वापस स्वर्ग लौट गए। यह पल इतना भावनात्मक था कि कमरे में मौजूद हर आंख नम हो गई।' वाकई तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए तो रिश्ते को और भी मजबूत किया जा सकता है। किसी की कमी नहीं खलेगी।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.