19 साल के प्रेमी की तन की आग बुझाने के लिए सौंप दिया ढाई साल की बेटी, फिर कलयुगी मां ने किया ये काम

Published : May 20, 2025, 02:38 PM IST
rape

सार

Beby Girl Sexual Harassment Case: मुंबई में ढाई साल की बेटी के साथ एक मां ने ऐसी हैवानियत की जिसे देखकर हैवान भी शरमा जाए। प्रेमी की तन की आग बुझाने के लिए उसने मासूम को उसके हवाले कर दिया। पूरी कहानी पढ़कर यकीनन आप रो पड़ेंगे। 

Mumbai Beby Girl Sexual Harassment Case: वो अब इस दुनिया में नहीं हैं...वो ये सोच कर खुश हो रही होगी कि पाप से भरे इस संसार से उसे मुक्ति मिल गई। ढाई साल की उम्र में उसके साथ जो हुआ उसे सुनकर ईश्वर भी रो पड़े। एक मां जिसके रहते उसकी बेटी पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता है, उसी मां ने उस मासूम को प्रेमी की हवस का भूख मिटाने के लिए सौंप दिया। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर उसकी सांसें भी रोक दी। कहानी मुंबई की है।

मुंबई ( Mumbai) के मलाड के मालवणी इलाके की एक छोपड़ी में 30 साल की औरत अपनी बूढ़ी मां और ढाई साल की बेटी के साथ रहती थी। 19 साल के लड़के साथ उसका अफेयर चल रहा था। दो साल पहले उसके पति ने उसे गर्भावस्था में ही छोड़ दिया था। जिसके बाद वो अपने मां के साथ रहने लगी। बच्ची को जन्म दिया, लेकिन ममता उसके अंदर नहीं जगी। वो बेटी का पालन पोषण नहीं करना चाहती थीं।

नानी के गैरमौजूदगी में किया घिनौना कांड

बच्ची की नानी ही उसकी देखभाल कर रही थी। वो हाउस हेल्पर थी और 3000 रुपए कमाती थी। बच्ची की नानी की गैरमौजूदगी में महिला का प्रेमी उसके घर आता जाता था। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता भी था। रविवार (18 मई) की रात बच्ची की मौत हो गई और दोनों उसे लेकर मालवणी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को बताया कि बच्ची को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वो बेहोश हो गई है। डॉक्टर को शक हुआ और उसने जांच कि तो पता चला कि उसकी हत्या गला दबाने से हुई है। डॉक्टर ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान थे।

मां और प्रेमी से हुई पूछताछ

पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुला। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया है। उसने कहा कि पहले वो बेटी के साथ यौन उत्पीड़न उसे करने देने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन बार-बार जोर देने पर वो मान गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसने यह भी कबूला कि वो बच्ची की देखभाल नहीं करना चाहती थी। उसकी परवरिश उसकी बूढ़ी मां करती थी।

पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यकीनन आप इस खबर को पढ़कर आंखों में आंसू आ गए होंगे और सोच रहें होंगे कि हम किस दौर में पहुंच गये हैं जहां ममता, इंसानियत सब खत्म हो रहे हैं। रिश्ते बस नाम के रह गए हैं भावनाएं मरने लगी हैं।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!