ब्लैक डायरी: "ममता का गला, प्यार की कीमत, रिश्तों ने पहन ली हैवानियत की शक्ल"

Published : May 19, 2025, 04:21 PM IST
crime news

सार

Black Diary: देश भर में रिश्तों की डोर टूट रही है, ममता खून में बदल रही है। प्रेम पागलपन बन रहा है, और नफ़रत की आग में रिश्ते जल रहे हैं।

Relationship Crime: जब ममता खून में बदल जाए, प्रेम पागलपन बन जाए, और रिश्तों की दीवारें नफ़रत की आग में झुलसने लगें। तब समाज के सबसे मजबूत स्तंभ भी दरक जाते हैं। हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से जो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, उन्होंने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि मानसिक विक्षोभ, सामाजिक दबाव और टूटी हुई संवेदनाएं किस हद तक एक इंसान को हैवान बना सकती हैं।

मां ने बेटे की ली बेरहमी से जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ रहने की जिद और ससुराल वालों के दबाव से गुस्से में एक मां ने अपनी ही ममता का गला घोंट दिया। पहले उसने अपने साढ़े तीन साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या की और फिर उसके चेहरे को दांतों से काट लिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात नर्वल के मजरा प्रतापपुर में हुई। आरोपी महिला एक महीने पहले गांव के ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। तीन दिन पहले उसके परिजन दबाव बनाकर उसे वापस ले आए। रविवार देर रात हुई इस घटना के बारे में जिसे भी पता चला उसके रोंगटे खड़े हो गए।

सड़क से उठाकर की लालन -पालन, उसी ने लेली जान

ओडिशा के गजपति जिले से भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची ने उस महिला की हत्या कर दी जिसने उसने महज तीन दिन की उम्र में सड़क से उठाकर गोद लिया और लालन पालन किया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 13 साल की बच्ची ने दो लोगों की मदद से अपनी दत्तक मां की हत्या कर दी। वजह ये थी कि मां बच्ची को दो लोगों के साथ अफेयर को लेकर हमेशा रोकती थी।

पत्नी की बटखारे से मारकर हत्या

बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर आई है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि पति ने खुद ही हत्या की सूचना पुलिस को दी। लखनडिहरा गांव निवासी सुनील साह जब अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा। जानकारी के मुताबिक उसने मैना पासवान को उसी गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। फिर क्या था, दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक इतनी आगे बढ़ गई कि पति का पारा चढ़ गया और वह आगबबूला हो गया। देखते ही देखते उसने अपनी पत्नी पर बटखारे से हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।

मछलियों को खिला दिया पत्नी के टुकड़े

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। फिर कथित तौर पर शव के कई टुकड़े कर दिए। इनमें से कुछ टुकड़ों को उसने एक बगीचे में जला दिया। कुछ को मछलियों को खिला दिया। वहीं, जो टुकड़े पूरी तरह से जल नहीं पाए, उन्हें बगीचे में ही दफना दिया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपराध करने की बात कबूल कर ली है।

पति की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में दफनाया

पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ गांव के गरिहारा में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक (शौचालय की टंकी) में दफना दिया। हालांकि तीन दिन बाद पत्नी के कबूलनामे से पूरी घटना का खुलासा हो गया। महिला ने खुद ही पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस का कहना है कि बुधन उरांव और ललिता देवी के बीच झगड़ा शुरू हुआ। इस झगड़े में ललिता देवी ने सबसे पहले बुधन उरांव को दांत से काटा। काटने से बुधन जमीन पर गिर गया, जिसके बाद महिला ने घर में रखी टांगी से बुधन की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास ही पुराने शौचालय की टंकी में दफना दिया।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!