Wedding drama: कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आते हैं, यूपी से सामने आई एक कहानी इस बात की पुष्टि भी करती है। हालांकि इस कहानी में एक ऐसी लड़की है जिसने प्रेमी को किसी और का होने से ना सिर्फ रोका, बल्कि उसे अपना भी बना लिया।

Auraiya Wedding drama: प्यार मुझसे और शादी किसी और से..ये नहीं होने दूंगी। एक लड़की जिसने अपने अधिकार को जाना और बेवफा आशिक को सही रास्ते पर लेकर आई। लेकिन उसके ऐसा करने से दूसरी लड़की की भी दुनिया बदल गई जिसकी शादी धोखेबाज लड़के से होने वाली थी। कहानी यूपी के औरेया के कंचौसी गांव की है। तो चलिए अजब-गजब शादी की कहानी सुनाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंचौसी गांव में रहने वाले एक युवक की शादी घरवालों ने घाटमपुर में तय कर दी थी। लेकिन जब उसके प्रेमिका को ये बात पता चली तो दौड़े-भागे वहां पहुंच गई। उसने लड़के के परिवारवालों को बताया कि लड़का उससे प्रेम करता है और साथ में नोएडा में लिव इन में रहता था। लेकिन लड़के के घरवाले शादी को राजी नहीं हुए तो लड़की पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई।

3 साल से था रिलेशनशिप में

बिहार की रहने वाली लड़की 10 मई को पुलिस के पास जाकर पूरी बात बताई। उसने बताया कि लड़का उसके साथ नोएडा में 3 साल से लिव इन (live in relationship) में रहता था। एक बार प्रेग्नेंट भी हो चुकी है, लेकिन उसके कहने पर गर्भपात कराया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का और घरवालों को थाने लेकर आएं। बातचीत के बाद सोमवार को आर्यसमाज मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई।

दुल्हन की शादी दीदी के देवर से कराई गई

वहीं रविवार को बारात आने की राह देख रही वो लड़की के अरमान टूट कर भी पूरे हो गए। दरअसल, उस लड़की की शादी उसके बहन के देवर से कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की के दीदी का देवर पहले से उससे प्यार करता था। शादी का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन लड़की के पिता तैयार नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि एक ही घर में दो बेटी का विवाह हो। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।