Parenting Tips: बच्चा कोई सामान मुंह में डाल लें तो क्या करें पेरेंट्स, जानिए एक्सपर्ट की राय

Published : May 20, 2025, 12:50 PM IST
baby care

सार

Parenting Hacks: बच्चे अक्सर चीजें मुँह में डाल लेते हैं, जिससे पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं। इस वीडियो में एक्सपर्ट बता रही हैं एक आसान ट्रिक जिससे आप सुरक्षित तरीके से बच्चे के मुँह से चीज निकाल सकते हैं। 

Parenting Tips: छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे हर नई चीज को उठाकर मुंह में डाल लेते हैं। बच्चे अक्सर उत्साह में ऐसा करते हैं। हालांकि, कई बार उनकी यह आदत चिंता का कारण बन सकती है, खासकर तब जब वे छोटी-छोटी चीजें जैसे सिक्का, बटन या खिलौने का कोई हिस्सा मुंह में डाल लेते हैं। ऐसे में अगर तुरंत सही कदम न उठाया जाए तो वह चीज मासूम के गले में अटक सकती है या फिर उसके निगलने का खतरा हो सकता है। अब अगर आपका बच्चा भी अक्सर ऐसा करता है तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस मामले को लेकर सर्टिफाइड चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट चारू पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर बच्चे के मुंह में कुछ है तो ऐसी स्थिति में पैरेंट्स को घबराने की बजाय सही कदम उठाना चाहिए। इसके लिए आप एक खास ट्रिक आजमा सकते हैं।

क्या है यह ट्रिक?

चारू पंचोली कहती हैं, जब बच्चा कोई चीज मुंह में डाले तो उसके पास धीरे से जाएं और फिर उसकी नाक को हल्के से दबाएं। नाक बंद होते ही बच्चा मुंह खोलेगा, फिर दूसरे हाथ से मासूम के मुंह से वह चीज बाहर निकाल दें।

यहां देखें वीडियो-

 

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है। बच्चों की देखभाल के लिए यह तरकीब काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, इसके साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह देती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

वीडियो को कैप्शन देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लिखती हैं, इस हैक का इस्तेमाल तभी करें जब मुंह में वस्तु पूरी तरह से दिखाई दे और गले तक न पहुंची हो। अगर वस्तु गले के पास चली गई है तो यह हैक नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में बच्चा सांस के साथ वस्तु को अंदर खींच सकता है जिससे खतरा बढ़ सकता है।

अगर वस्तु गले के पास हो तो क्या करें?

  1. चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, इस स्थिति में सबसे जरूरी है कि आप शांत रहें। बच्चा पहले से ही असहज है, आपकी घबराहट उसे और परेशान कर सकती है। उससे धीरे और प्यार से बात करें।
  2. बच्चों को थूकना सिखाएं। खुद थूकने का तरीका दिखाएं। कई बार बच्चे आपकी नकल करते हुए थूकने की कोशिश करते हैं, जिससे वस्तु बाहर आ सकती है।
  3. अगर वस्तु मुंह के किनारे दिख रही है, तो धीरे-धीरे अपनी उंगली को गाल के अंदर से पीछे ले जाएं और हुक की तरह मोड़कर वस्तु को बाहर निकालें। ध्यान रखें कि उंगली को कभी भी सीधे गले की तरफ न ले जाएं, इससे वस्तु और अंदर जा सकती है।
  4. इस तरह आप बच्चे की सेहत का ख्याल रख सकते हैं और सही समय पर सही तरीका अपनाकर किसी बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!