
रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादियां जहां अगुवा कराते थे...यानि जान पहचान वाले रिश्ता लेकर आते थे। अब इसकी जगह मेट्रीमोनियल साइट ने ले ली है। लड़का-लड़की की प्रोफाइल यहां डाली जाती है और फिर मैच होने पर शादी तय हो जाता है। मेट्रीमोनियल साइट के जरिए एक शादी हुई लेकिन नतीजा काफी भयावह निकला। मामला हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़ा है। जहां शादी के कुछ देर बाद ही दूल्हा दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर गायब हो गया।
दुल्हन के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए पूरी आपबीत सुनाई जो इस तरह है। बतौर दुल्हन के पिता मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी हिसार में रहने वाले डॉक्टर फैमिली से तय की। लड़के का नाम अबीर है जो नेपाल में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। जबकि उसके माता-पिता अरविंद गुप्ता और मां आभा गुप्ता दोनों डॉक्टर हैं।हिसार में ही दोनों अस्पताल चलाते हैं।
गोवा में कराया महंगा रिसॉर्ट बुक
घरपरिवार अच्छा था तो बेटी की शादी वहां तय कर दी। अबीर के माता-पिता ने कहा कि वो अपने इकलौते बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। गोवा में उन लोगों ने एक महंगा रिसॉर्ट बुक करने को कहा। दुल्हन के पिता की मानें तो लड़के और उसकी फैमिली की तरफ से कई डिमांड आए जिसे हम पूरा करने लगे। हमारे बीच यह तय हुआ था कि रिसॉर्ट का खर्चा दोनों फैमिली मिलकर उठाएगी। लेकिन जनवरी में शादी के लिए दोनों पक्ष गोवा पहुंचा। लड़की के पिता के मुताबिक शादी से पहले लड़के वालों ने पेमेंट नहीं आने की बात कहकर पहले उनसे 25 लाख रुपये मांगे। इतना ही नहीं फेरे के वक्त उनका सुर बदला और BMW मांगने लगे।
BMW दो नहीं तो दुल्हन की नहीं करेंगे विदाई
कहानी फिल्मी लग रही है ना..दूल्हे की फैमिली ने कहा कि जब तक कार नहीं मिलेगी दुल्हन को लेकर नहीं जाएंगे। जिसके बाद दुल्हन के पिता ने कहा कि दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी कुछ मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद उनलोगों ने दुल्हन की विदाई की। लेकिन वो बिना किसी को बताए रिसॉर्ट से निकल गए उन्होंने पेमेंट भी नहीं किया। जिसकी वजह से रिसॉर्ट वालों ने हमें बंदी बना लिया। फिर हमने अपने रिश्तेदार को फोन करके 30 लाख रुपए मंगाए और रिसॉर्ट वालों को चुकाया।
एयरपोर्ट पर दुल्हन को छोड़कर गायब हुआ दूल्हा
इधर, एयरपोर्ट पर दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेरी बेटी से यह कहकर कि वो ट्राउजर चेंज करने जा रहा है इसके बाद लापता हो गया। अब पूरा मामला थाने पहुंच गया है। पीड़ित पिता ने कहा कि शादी में उनलोगों ने अब तक 2 करोड़ रुपए खर्च किए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें:
'सहेली' ने गोलगप्पे खाने किया मना, तो चार महिलाओं ने मिलकर ले ली उसकी जान
Easter outfit idea: ईस्टर पर आलिया भट्ट समेत इन अदाकारों की तरह खुद को दें लुक, ठहर जाएंगी नजरें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.