OMG!दू्ल्हे ने फेंक कर पहनाई वरमाला, तो गुस्से में दुल्हन ने किया ये काम

Published : Apr 24, 2025, 12:31 PM IST
bride and groom

सार

jaimala viral video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन के बीच भयानक लड़ाई हो जाती है।

Jaimala viral video: नजरें झुकाए, 16 श्रृंगार किए दुल्हन धीरे-धीरे चलते हुए स्टेज पर आती है। सखियों से घिरी हुई वो स्टेज पर आकर अपने दूल्हे को पलकें झुकाएं ही देखने की कोशिश करती है। वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हनियां को तिरछी नजर से देखने की कोशिश करता है। ऐसी शादियां 80-90 के दशक में होती थी। लेकिन वक्त बदला और शादियों का रंग-रूप भी बदलने लगा। आज खुलेआम जयमाला स्टेज पर लड़का-लड़की इश्क का इजहार करते हैं। हैरानी तो तब होती है जब शादी का मंडप क्लेश का प्लेस बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (groom and bride) स्टेज पर खड़े हैं। वरमाला की रस्म शुरू होती है। सबसे पहले दुल्हन माला पहनाती है। इसके बाद दूल्हा फेंक कर दुल्हन को जयमाला पहनाता है। इससे नाराज होकर दुल्हन माला निकालकर स्टेज पर फेंक देती है। बदले में दूल्हा भी वैसा ही करता है। ऐसा लगता है कि वरमाला स्टेज पर जंग ना शुरू हो जाए। लेकिन रिश्तेदार बातों को संभालने की कोशिश करते हैं। रिश्तेदार दोबारा आते हैं और जयमाला की रस्म पूरा कराते हैं।

लड्डू को लेकर क्लेश

वैसे तो वीडियो यूपी के ललितपुर का बताया जा रहा है। लेकिन एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसी वीडियो के अंत में एक वीडियो है जिसमें लड्डू खिलाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन उलझ पड़ते हैं। पहले दुल्हन दूल्हे को लड्डू खिलाती है। लेकिन जब दूल्हा खिलाने लगता है तो लड़की इंकार करती है। हालांकि बाद में खाकर पलटकर थूक देती है। जिसके बाद दूल्हा नाराज हो जाता है और उसे पकड़कर मुंह में लड्डू ठूंस देता है।  देखिए @gharkekalesh की ओर से पोस्ट इस वीडियो को।

 

 

वीडियो देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा,'शादी के दिन ये हाल है तो आगे क्या होगा?'वहीं एक ने लिखा कि अभी से इतने नखरे तो आगे क्या होगा। एक यूजर ने लिखा कि शादी ऐसे लोगों के लिए नहीं है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!