
Samalainagik vivah: पोप फ्रांसिस ने LGBTQ को लेकर एक बड़ा कदम उठाया था, जिसमें उन्होंने समलैंगिक जोड़े को आशीर्वाद देने की आधिकारिक पुष्टि की है, ये कदम वेटिकन की नीति में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव है। हलांकि कैथोलिक चर्च अब भी यही मानता है कि विवाह सिर्फ एक पुरुष और एक महिला के बीच होता है। भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां एक लड़की को लड़की से ही प्यार हो जाता है, या एक लड़के को लड़के से प्यार हो जाता है। आइए जानते हैं हाल फिलहाल हुए समलैंगिक जोड़े द्वारा भागकर शादी करने के मामलों के बारे में,
उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया। यहां मकान मालिक की बेटी और किराएदार को एक दूसरे से प्यार हो गया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उनके प्यार का विरोध किया, जिसके बाद दोनों ने भागकर उज्जैन में शादी कर ली। उनके भागने का मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार पिछले छह साल से मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान किराएदार और मकान मालिक की बेटी के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अपना समय साथ बिताने लगे। साथ खाना खाते और साथ घूमने भी जाते। इसी बीच कुछ महीने पहले उनके परिजनों को उनके प्यार के बारे में पता चल गया।
जिसके बाद परिजनों ने उनका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ महीने बाद किराएदार घर छोड़कर अपनी बेटी के साथ कहीं और रहने लगा। हालांकि, इसके बाद भी दोनों लड़कियां चोरी-छिपे मिलती रहीं। हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद मामले को शांत करने के लिए किराएदार ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी, जो 18 अप्रैल को होनी थी। दोनों लड़कियां 22 मार्च को परिवार के फैसले के खिलाफ घर से भाग गई थीं। इसके बाद दोनों के परिवार थाने पहुंचे और लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए तो पुलिस को उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मिली। इसके बाद थाने की एक टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया। ये खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई है। हर कोई इसी बात की चर्चा कर रहा है।
यूपी के अंबेडकर नगर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से फरार दो लड़कियों के आपस में शादी कर पति-पत्नी की तरह रहने का मामला सामने आया है। इस दौरान समलैंगिक विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के सम्मनपुर और जलालपुर क्षेत्र से दो लड़कियां अचानक गायब हो गईं। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी और जलालपुर क्षेत्र से गायब लड़की के पिता की तहरीर पर जलालपुर में बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच और तलाश के दौरान दोनों लड़कियां अपना ठिकाना बदलती रहीं लेकिन पुलिस ने उन्हें बरेली जिले से बरामद कर लिया और दोनों ने पुलिस के सामने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि वे एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थीं। जलालपुर की लड़की ने खुद को पति बताया और सम्मनपुर की लड़की ने सिंदूर लगाकर खुद को पत्नी बताया। पुलिस ने दोनों को बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के एक गांव में किसान की 24 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह अपनी सहेली के साथ भाग गई। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद युवती ने अपने भाई के मोबाइल पर हलफनामा भेजकर बताया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। जानकारी होने पर परिजनों ने गुरुवार को निगोहां थाने में तहरीर दी। परिजनों की अर्जी के आधार पर एसएचओ अनुज तिवारी ने युवती से संपर्क किया। दोनों को थाने आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया। शुक्रवार को युवती अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची। एसएचओ ने बताया कि युवती बालिग है और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वे साथ रहना चाहती हैं। इसमें परिजनों को दखल नहीं देना चाहिए। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद परिजनों ने भी युवती के सामने दोनों युवतियों से कोई रिश्ता रखने से इनकार कर दिया।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.