
रिलेशनशिप डेस्क. वो 10 साल की है और उसका प्यार 16 का...दोनों ने घर छोड़कर भागने का फैसला लिया। कदम भी उठा लिए, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पढ़कर हैरानी हो रही है ना कि कोई बच्ची इस उम्र में इस तरह के कदम कैसे उठा सकती है? जिस उम्र में उसके हाथ में किताब, खिलौने होने चाहिए, अगर मोबाइल मिल जाए तो शायद ऐसा ही कुछ हो। कहानी गुजरात के धांसुरा गांव की है।
यहां पर रहने वाली एक 10 साल की बच्ची को पास के गांव में रहने वाले 16 साल के लड़के से प्यार हो गया। वैसे प्यार कहना तो गलत होगा, क्योंकि यह महज अट्रैक्शन है। सवाल है कि दोस्ती कैसे हुई, तो जवाब है इंस्टाग्राम से। 5वीं क्लास की छात्रा अपने मां का फोन चलाया करती थी। वहां पर उसने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और लड़के से बातचीत करने लगी।
31 दिसंबर को अपने घर से अचानक लापता हो गई। फैमिली ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की। नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए गायब होने के कुछ ही घंटों के भीतर पास के एक गांव से दोनों को पकड़ लिया और जुवेनाइल होम भेज दिया।
इसे भी पढ़ें:दादा, पापा और अंकल सबने किया रेप, 12 साल की बच्ची की दिल कहानी
जांच में पता चला कि बच्ची अपनी मां के फोन का इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम को एक्टिव कर लिया। माता-पिता दोनों को इस बात की भनक नहीं लगी कि बेटी सोशल मीडिया चलाने लगी है। यह केवल एक मामला नहीं हैं। पिछले साल मध्य प्रदेश में भी 15 साल की लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए 27 साल के लड़के के साथ हुई और उसने भी घर छोड़ दिया।
और पढ़ें:पाकिस्तान का बेटा नं.1, अम्मी की कराई दूसरी शादी, समाज बना दुश्मन!
माता-पिता को बच्चों के मोबाइल गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों से बातचीत करना जरूरी है। उन्हें बताना चाहिए कि कम उम्र इस तरह के कदम उठान के बाद जिंदगी कैसे तबाह हो सकती है। बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना चाहिए।माता-पिता को सोशल मीडिया और तकनीकी उपकरणों की जानकारी होना जरूरी है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.