
रिलेशनशिप डेस्क. एना पारा (Ana Parra) और उनके सौतेले भाई डैनियल पारा (Daniel Parra) एक दूसरे की जिंदगी बन गए हैं। लेकिन इस पर शादी का मुहर नहीं लग पा रहा है। दो बच्चों के माता-पिता स्पेन के रहने वाले हैं। जहां ना तो कानून रिश्ते में शादी करने की अनुमति देता है और ना ही समाज। आलोचनाओं को झेलते हुए यह कपल अपने बच्चों के साथ खूबसूरत जीवन जी रहे हैं।
मिरर से बातचीत में एना पारा बताती हैं कि डेनियल के साथ उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। तब वो 20 साल की थी। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि वो उनके भाई है। दरअसल एना के पिता ने उसे तब छोड़ दिया था जबवो बच्ची थी। वो दूसरी महिला के साथ रहने चले गए थे। डेनियल उन्हें के बेटे थे।
पिता ने बचपन में छोड़ दिया था
एना ने कहा कि मेरी मां ने मुझे बताया कि मेरे पिता ने हमे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो एक और परिवार बसाने चले गए थे। उनका एक बच्चा (डेनियल) था। वहीं, डेनियल अपने रिश्ते को लेकर कहते हैं कि किसी ने मुझे बताया था कि शायद मेरी एक बहन हैं। लेकिन मेरे पिता ने मुझे कभी नहीं बताया। वो इसे छुपाना चाहते थे।
एना आगे कहती है कि फेसबुक पर मैं डेनिएल से मिली और हम एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए बिना नहीं रह सके। हम यह महसूस नहीं करना चाहते थे कि हम भाई-बहन हैं, हमें ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था।हम पार्टी कर रहे थे, हम धीरे-धीरे एक-दूसरे के पास पहुंचे और एक-दूसरे को अपना पहला किस दिया।
एक दूसरे से अलग हुए लेकिन फिर एक हो गए
वो आगे बताते हैं कि हमने जो किया उसे लेकर शर्मिंदा थे और अलग-अलग हो गए। लेकिन कुछ दिनों बाद एहसास हुआ कि हम दोनों एक दूसरे के बैगर नहीं रह पाएंगे। स्थानीय मीडिया से बातचीत में डेनियल ने कहा कि एक लड़की को पसंद करने की कल्पना करें और एक नैतिक कारण से उसके साथ रहने से मना किया जाए, यह वास्तव में बहुत कठिन है। उन्होंने यह बताए बिना एक साथ समय बिताना शुरू कर दिया कि वे रोमांटिक रूप से शामिल थे।
अपने रिश्ते को किया सार्वजनिक
इसके बाद दोनों लंदन टूर पर गए और अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। एना कहती है कि हमें अपनी कहानी एक-एक करके लोगों को बताने का मन नहीं कर रहा था इसलिए टीवी पर गए और अपनी लव स्टोरी दुनिया के सामने रख दी। जिसकी हमें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन अब उनके पांच और तीन साल के दो बच्चे हैं।
शादी के लिए अब संघर्ष कर रहे हैं कपल
एना कहती है कि बच्चे जानते हैं कि उनके माता-पिता सौतेले भाई बहन हैं। लेकिन वो अभी इसे समझने के लिए काफी छोटे हैं। वो बताती है कि जेनेटिकल एक दूसरे से संबंधित होने के बाद भी उनके बच्चे पूरी तरह हेल्दी हैं।दंपति अब अपने ही देश में शादी के बंधन में बंधने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
और पढ़ें:
57 साल में सलमान खान बनना चाहते हैं पिता, जानें इस उम्र में बच्चा पैदा करने के कितने होते हैं चासेंज