
Father's Day 2025 wishes in Hindi: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन पिता और बच्चों के लिए बहुत खास होता है। पिता घर के मुखिया होते हैं और कई बार वह अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं और बच्चे भी उन्हें अपने मन की बात बोलने में कतराते हैं। ऐसे में फादर्स डे पर अगर आप अपने पापा को अपने दिल की फीलिंग बताना चाहते हैं, तो उन्हें यह प्यारे मैसेज, कोट्स, शायरी और फोटो भेज कर अपने लव को एक्सप्रेस करें।
फादर्स डे शायरी (Father's Day Shayari in Hindi)
1. पिता वो नहीं जो सिर्फ नाम देता है,
पिता वो है जो जीवन को दिशा देता है।
2. बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की 'पिता' ही पहली पहचान है।
3. जमीन पर कोई फरिश्ता रहता है,
वो मेरे पापा जैसा दिखता है।
फादर्स डे मुबारक हो पापा!
4. साया बनकर हर कदम साथ निभाते हैं पापा,
हर मुश्किल से हमें बचाते हैं पापा।
5. मेरी छोटी सी खुशी के लिए सब कुछ सह जाते हैं,
पापा हैं वो जो हर दर्द मुस्कुरा कर सह जाते हैं।
फादर्स डे मैसेज (Father's Day Messages in Hindi)
1. पापा, आपने हमेशा मुझे बिना कहे समझा,
आपका धन्यवाद शब्दों में नहीं बताया जा सकता।
हैप्पी फादर्स डे 2025
2. आपके बिना मेरा कोई वजूद नहीं है पापा,
आपके साथ ही मेरी दुनिया है।
3. पापा, आपके जैसा कोई नहीं…
आप मेरे हीरो हैं, आज भी और हमेशा रहेंगे।
4. आपके आशीर्वाद से ही आज मैं जो कुछ भी हूं,
उसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ आपको जाता है।
5. इस फादर्स डे पर आपके लिए सिर्फ एक बात- I Love You Papa, Always and Forever!
फादर्स डे कोट्स (Father's Day Quotes in Hindi)
1. पिता का प्यार किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता।
2. पिता वो हैं जो बिना कहे बच्चों की हर जरूरत समझते हैं।
3. बेटा चाहे जितना बड़ा हो जाए, पिता के लिए हमेशा बच्चा ही रहता है।
4. एक अच्छा पिता सौ अध्यापकों के बराबर होता है– जॉर्ज हर्बर्ट
5. पिता का साया ईश्वर के आशीर्वाद जैसा होता है, जो हमेशा सिर पर बना रहता है।
फादर्स डे स्लोगन (Father's Day Slogan)
1. पापा, आप मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत दीवार हैं, जो हर तूफान से मुझे बचाते हैं। हैप्पी फादर्स डे
2. आपके बिना मेरी दुनिया अधूरी है, आपके साथ ही हर खुशी पूरी है। फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं पापा
3. आपने मुझे चलना सिखाया, गिरकर उठना सिखाया और हर मोड़ पर हौसला दिया। थैंक यू पापा, और हैप्पी फादर्स डे
4. आपके चेहरे की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है। फादर्स डे पर बस इतना कहूंगी- I Love You Papa
5. हर बेटी का पहला हीरो उसके पापा होते हैं, और मैं गर्व से कहती हूं कि आप मेरे हमेशा के हीरो हैं। फादर्स डे मुबारक हो।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.