
साल 2025 खत्म होने को हैं और इस साल ने कई अच्छी और बुरी यादें दी हैं। लेकिन यह साल सबसे ज्यादा अपने अपराधों की वजह से याद रखा जाएगा। क्योंकि इस साल ऐसे-ऐसे जघन्य अपराध हुए हैं, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। फ्रीज और ड्रम में शव को काटकर छुपाने से लेकर हनीमून पर पति की हत्या तक आइए एक-एक करके इस साल के सबसे हैरतअंगेज अपराधों पर नजर डालते हैं।
दिल्ली में साल 2025 की शुरुआत एक भयावह लिव-इन मर्डर केस से हुई। फरवरी में निक्की यादव की हत्या करके उसके बॉयफ्रेंड साहिल ने शव को फ्रिज में छुपा दिया और अगले दिन 10 फरवरी को जाकर शादी कर ली। पुलिस ने निक्की का शव मितराऊं गांव के बाहर बने उनके ढाबे से बरामद किया। लिव इन में रहने के बाद निक्की साहिल पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।
मेरठ का ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस ने तो पूरे भारत को हिला कर रख दिया था। 18 मार्च 2025 को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की बॉडी एक नीले ड्रम से बरामद की गई। शव के टुकड़े करके सीमेंट में उसे जमा दिया गया था। सौरभ ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था।बेटी के जन्म के बाद उन्होंने नौकरी दोबारा जॉइन कर ली। इस बीच में मुस्कान का अफेयर साहिल से शुरू हो गया। फरवरी में जब सौरभ विदेश से लौटा तो दोनों ने मिलकर उसके हटाने का फैसला किया। 4 मार्च को मुस्कान ने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। बेहोश हनो पर दोनों ने मिलकर हत्या कर दी और शव के 15 टुकड़े किए। फिर शव को एक बड़े नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया।
साल 2025 में एक और रिश्ता खून के भेंट चढ़ गया। शादी के 12 दिन बाद इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की जान चली गई। शादी के बाद रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मेघालय गए। उन्हें लगा कि ये पल उसके लिए सबसे खास होगा। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी नई नवेली दुल्हन उनकी हत्या की साजिश रच चुकी है। सोनम का रिश्ता शादी के बाद भी प्रेमी राज कुशवाहा के साथ था। दोनों ने मिलकर उसे हटाने की योजना बनाई। 23 मई को वेई सॉडोंग फॉल्स के पास तीन किराए के गुंडों ने राजा पर हमला किया और उसे खाई में फेंक दिया। सोनम को बाद में यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।
हरियाणा के पानीपत में हुई ये घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। पूनम नाम की महिला नहीं चाहती थी कि परिवार की कोई लड़की उससे ज्यादा खूबसूरत दिखे। इसी जलन में उसने अपनी 6 साल की भतीजी विधि की हत्या कर दी। पुलिस के सामने पूनम ने कबूल किया कि तीन और बच्चियों को इसी तरह मार चुकी है। सबको टब में डुबोकर उसने जान ली थी।
56 वर्षीय कुलथुम अकबरी ईरान की सबसे खतरनाक महिला सीरियल किलर निकली। 22 सालों तक उसने बूढ़े और अकेले पुरुषों को अपना शिकार बनाया। वो सबसे पहले उसने शादी करती थी। फिर धीरे-धीरे दवाओं से जहर देती थी नाकाम होने पर तौलिये से दम घोंट देती। हर हत्या के बाद वो उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेती थी। 82 साल के घोलमरेजा बाबेई की हत्या के बाद कुलथुम अकबरी का असली भेद खुला। उसे याद भी नहीं कि उसने कितने लोगों की हत्या की है।
झांसी में शारीरिक संबंध बनाने से पति ने इंकार किया तो पति ने उसे छत से फेंक दिया। तीजा नाम की महिला को उसके पति मुकेश अहिरवार ने दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। 2022 में दोनों की प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद पति मारपीट करने लगा और शक करता था। घटना अक्टूबर महीने की है।
और पढ़ें: 6 साल के बेटे को ठंडे शावर की सजा, जानें कैसे मां बनी हत्यारन
जुलाई के महीने में मुंबई के गोरेगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था।जहां पत्नी की बेवफाई पति की मौत की वजह बन गई। 35 साल की राजश्री अहिरे का अपने पति भरत अहिरे से लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी दौरान उसके चंद्रशेखर नाम के युवक से प्रेम संबंध बन गए। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी के प्रेमी ने उसे एक सूनसान जगह पर बुलाया। अपने एक दोस्त के साथ उसने उसे बेरहमी से पीटा। घायल भरत को अस्पताल ले जाने के बजाय राजश्री उसे घर ले आई और तीन दिनों तक बिना इलाज के तड़पने के लिए छोड़ दिया। हालत बिगड़ने के बावजूद कोई मेडिकल मदद नहीं ली गई, जिससे भरत की मौत हो गई। नाबालिग बेटे की गवाही के बाद हत्यारन पत्नी का भेद खुला।
इसे भी पढ़ें: संबंध बनाने से पहले ‘हाइजीन प्रोटोकॉल’ की डिमांड, परेशान प्रेमी ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.