
Mother killed Son: कहते हैं कि मां अपने बच्चों की सही टीचर होती है। वो उन्हें सही रास्ता दिखाने के लिए प्यार भी करती है और मारती भी है। कई बार सजा भी देती है। लेकिन क्या एक मां का दिल इतना पत्थर हो सकता है कि सजा के नाम पर उसे मौत दे दे। अमेरिका के इलिनॉय (Illinois) में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही 6 साल के बेटे को “सजा” देने के नाम पर ठंडे पानी के शॉवर के नीचे मजबूरन पकड़े रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस क्रूर घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
यह मामला 2021 का है, जब दमारी पेरी (Damari Parry) नाम के 6 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में मां को सजा 30 जनवरी 2026 को सुनाया जाएगा। घटना वाले दिन बच्चे ने कुछ हरकत की, जिसे मां ने जनीन पेरी (Janine Perry) सजा के लायक माना। उसने अपने बड़े बेटे जेरमायाह पेरी के साथ मिलकर उसे ठंडे पानी के शॉवर के नीचे काफी देर तक खड़ा रखा। जिसे बाद बच्चे ने उल्टी की और उसकी सांसें थम गई।
हैरानी तब हुई जब बच्चा बेहोश हुआ और मां ने मेडिकल हेल्प टीम को नहीं बुलाया। इतना ही नहीं वो अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर शव को छुपाने की कोशिश की। वे दमारी के शव को इंडियाना (Indiana) ले गए और वहां एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।
और पढ़ें: One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
दमारी को लापता दिखाने के लिए परिवार ने झूठी कहानियां गढ़ीं। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि वह और दमारी एक पार्टी में गए थे और वहां से दमारी गायब हुआ, लेकिन बाद में ये कहानी पूरी तरह झूठी साबित हुई। दमारी का शव बाद में गैरी, इंडियाना में एक छोड़े हुए घर के पास एक काले प्लास्टिक बैग में लिपटा मिला। शरीर पर कई चोट और चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत हाइपोथर्मिया (बहुत ज्यादा ठंड लगने) से हुई थी।
ग्रैंड जूरी ने इस मौत को “बेहद क्रूर और अमानवीय” बताया। अब अभियोजन पक्ष उसके लिए 45 साल की सजा की मांग कर रहा है। सजा का ऐलान 30 जनवरी 2026 को होगा।
इसे भी पढ़ें: Chroming Challenge बना डेथ गेम: 13 साल बच्ची की मौत, पैरेंट्स रहें सतर्क
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.