
Tips to Rekindle Romance in Marriage: शादी के 4 साल ही हुए हैं, लेकिन अब पहले वाली बात नहीं रही। पति ना तो आई लव यू बोलता है और ना ही रोमांटिक डेट पर लेकर जाता है। ये कहना है रितिका (बदला नाम) का। वैसे ये कहानी रितिका की ही नहीं बल्कि लाखों महिलाओं की है जिनकी गृहस्थ जिंदगी से प्यार और रोमांस गायब हो गया है। बिस्तर वाला प्यार बना रहता है, लेकिन वो एहसास गायब हो जाता है जो शादी की शुरुआत में होता है। अगर आपके हस्बैंड भी इसी तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और कारगर टिप्स अपनाकर आप उन्हें दोबारा रोमांटिक बना सकती हैं।
कई बार जिम्मेदारियों के बोझ की वजह से हम प्यार और रोमांस को अहमियत नहीं दे पाते हैं। पति-पत्नी के बीच दूरी की एक वजह यह भी होती है। बातचीत में भी कमी आ जाती है। तो पति के अंदर रोमांस को जगाने के लिए उनके साथ खुलकर बातचीत करें। बिना किसी शिकायत के अपनी भावनाओं को उनके सामने रखें और उनकी राय भी जानें।
कभी-कभी हस्बैंड का इंटरेस्ट कम होने की वजह रोजमर्रा की बोरिंग लाइफस्टाइल भी हो सकती है। महिलाएं घर की जिम्मेदारी निभाते-निभाते खुद को संवारना ही भूल जाती हैं। तो सबसे पहले खुद को आकर्षक बनाएं। अपने लुक को बदलें। ग्रूमिंग पर ध्यान दें। खुद में बदलाव आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा और पति को आकर्षित भी करेगा।
अगर पति रोमांटिक नहीं हैं, तो पहल करने में हर्ज नहीं है। कभी-कभी उन्हें सरप्राइज़ करें, उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान बनाएं जैसे कि डेट नाइट, कैंडल लाइट डिनर या किसी खास जगह पर आउटिंग। इससे वे भी रोमांटिक मूड में आ सकते हैं।
कई बार रिश्ते की खूबसूरती छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है। शादी की सालगिरह, बर्थडे या अन्य खास दिनों को यादगार बनाएं। इससे आपके पति को भी एहसास होगा कि आपको उनके साथ वक्त बिताना पसंद है और वे भी इसे एंजॉय करेंगे।
हर व्यक्ति अलग होता है और रोमांस को लेकर उसकी सोच भी अलग हो सकती है। अगर आपके पति ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हैं, तो हो सकता है कि वे अपने तरीके से प्यार जताते हों। उनके व्यवहार को समझने की कोशिश करें और उनके इशारों को पकड़ें।
कई बार बहुत ज्यादा चिपकू व्यवहार भी हस्बैंड को इरिटेट कर देती है। आप उन्हें स्पेस दें और खुद भी अपनी जिंदगी को एन्जॉय करें। जब वे देखेंगे कि आप अपनी खुशी कहीं और खोज रही हैं तो उनका इंटरेस्ट भी आपकी तरफ बढ़ेगा। वो आपसे बातचीत करेंगे और फिर से दोबारा जुड़ाव महसूस करेंगे।
ये नहीं हुआ वो नहीं हुआ महिलाएं अक्सर अपने पति से शिकायत करती रहती हैं। जिससे पति के मन में खटास पैदा हो जाती है। वो घर से कटने लगते हैं और बाहर शांति खोजते हैं। तो आपको पहले अपने व्यवाहर को भी बदलना होगा। पॉजिटिव सोच रखे और बार-बार किसी चीज को लेकर शिकायत नहीं करें।
शारीरिक अंतरंगता भी शादीशुदा जीवन का एक अहम हिस्सा होती है। अगर आपके पति फिजिकल इंटिमेसी से बच रहे हैं, तो इस पर बात करें और धीरे-धीरे इसे सुधारने की कोशिश करें। आप रात में बेडरुम में खुद को सेक्सी तरीके से रिप्रजेंट भी कर सकती हैं।