
रिलेशनशिप डेस्क.शादी के बाद पति और पत्नी दो जिस्म एक जान हो जाते हैं। लेकिन यूपी के पीलीभीत (pilibhit) से जो कहानी सामने आई है उसे जानकर होश उड़ जाएंगे। यहां एक पति अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की। ससुरालवालों ने जैसे तैसे 5 लाख रुपए दिए तो उसने हनीमून पर पत्नी का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और फिर 5 लाख की मांग करने लगा। तंग आकर बेचारी पत्नी थाने गुहार लगाने पहुंच गई।
पीलीभीत के बदायूं थाने के बिसौली में 6फरवरी 2023 को एक दुल्हन हजारों सपने संजोय हुए अपने पति के घर पहुंची थी। धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। पीड़ित महिला की मानें तो उसके घरवालों ने शादी पर 20 लाख रुपए खर्च किए थे। 15 लाख रुपए के जेवर भी दहेज के तौर पर दिए गए थे। लेकिन यहां आने पर जब वो पति के कमरे में गई तो उसके अरमानों पर पानी फिर गया। पति ने सुहागरात नहीं मनाई। शादी के तीन महीने गुजर गए हैं और उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाया है। इसके लिए वो 10 लाख रुपए बतौर दहेज मांग कर रहा है।
हनीमून पर जाने के लिए ससुरालवालों से मांगा रुपए
29 मार्च को दुल्हन ने सारी बात अपनी सास को बताई। लेकिन उन्होंने भी इस बात का ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कुछ दिन बाद वो अपने मायके पीलीभीत आ गई। यहां पर उसने अपनी मां को तमाम बातें बताईं। 22 अप्रैल को उसका पति उसे लेने ससुराल आया। तो पीड़िता की मां ने उससे पूछा कि अगर कोई बीमारी है तो बता दो इलाज करा देंगे। जिस पर पीड़िता के पति ने बेशर्मी से कहा कि 10 लाख दे दो, हनीमून पर चले जाएंगे।
5 लाख रुपए देकर बेटी और दामाद को भेजे हनीमून पर
बेटी की खुशी के लिए माता-पिता क्या कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने जैसे-तैसे 5 लाख का इंतजाम करके दामाद को दे दिया। 7 मई को दोनों हनीमून मनाने नैनिताल गए। लेकिन यहां भी पत्नी के दुखों का अंत नहीं हुआ। एक ही कमरे के में रहने के बावजूद उसने उसके साथ शारीरिक रिश्ता नहीं बनाया। इतना ही नहीं पत्नी के अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया। इसके बाद बेशर्म पति ने कहा कि अगर 5 लाख रुपए नहीं दिए तो इसे वायरल कर दूंगा।
पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच
13 मई को पीड़िता वापस मायके आ गई और पूरी बात बताई। जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें:
प्रेग्नेंट महिला को नहीं काटते सांप! जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
प्रेमिका और दोस्त की 'गद्दारी' ने नाबालिग प्रेमी को बना दिया कातिल, पढ़ें खौफ़नाक इंतकाम की कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.