पत्नी ने गैर मर्द के साथ सोने से किया इनकार, तो पति ने शहर भर में चिपका दिया बीवी का अश्लील पोस्टर

पति-पत्नी के बीच गैर मर्द को लेकर हुई घटना ने पुलिस के भी उड़ा दिए होश। बदला लेने के लिए अपनी ही बीवी को बदनाम करने का अनोखा बदला सामने आया है।

Nitu Kumari | Published : Jun 9, 2023 4:21 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के बाद पति और पत्नी के बीच रिश्ता खराब होने पर लड़ाई-झगड़े और एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाने जैसी बातें अब पुरानी हो गईं। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए वो कर डाला जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आधी रात में पति उठकर घर से बाहर गया और दीवार पर पोस्टर चिपका दिया। पोस्टर किसी विज्ञापन का नहीं बल्कि उसकी पत्नी का था। दरअसल पोस्टर पर उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीर थी जिसे खुद पति ने ही बनवाया और दीवार पर चिपका दिया।

पति करवाता था पत्नी से महापाप

Latest Videos

पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना का पूरा सच जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। पीड़ित पत्नी ने पुलिस के सामने अपने पति पर जो आरोप लगाए वो सन्न कर देने वाले हैं। आरोप है कि उसका पति इतना बड़ा शराबी और जुआरी है कि अपनी हवस पूरी करने के लिए पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। वो अक्सर अपने साथ अजनबी लोगों को लाता था और पत्नी को उनके साथ सोने पर मजबूर करता था। ऐसा नहीं करने पर वो अक्सर उसकी पिटाई करता था। पति के जुल्म से तंग आकर वो मायके चली गई लेकिन पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

16 साल की बेटी के साथ सुसाइड की धमकी

पीड़ित पत्नी ने पति से पिंड छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं माना तो वो सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। वो आगरा के डीसीपी सिटी विकास कुमार के पास पेश हुई और पति के पाप का पर्दाफाश कर दिया। पीड़ित पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई है और ये भी धमकी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो अपनी 16 साल की बेटी के साथ सुसाइड कर लेगी। डीसीपी के आदेश के बाद कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

सीसीटीवी में कैद पति का पाप

पीड़ित महिला के आरोप को पुलिस इसलिए भी संगीन मान रही है क्योंकि सबूत पुख्ता हैं। दरअसल सीसीटीवी फुटेज ने आरोपी पति के करतूतों की पोल खोल दी है। जिस रात आरोपी पति का पत्नी से झगड़ा हुआ, उस रात वो घर से बाहर गया था। उसने पत्नी को बदनाम करने की धमकी थी जिसे सच कर दिखाया। दरअसल उस रात उसने पत्नी की अश्लील तस्वीर वाली पोस्टर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें वो दीवार पर अपनी पत्नी का अश्लील पोस्टर लगाता हुआ साफ-साफ दिख रहा है।

सात फेरों वाला शर्मनाक सच

इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी पति की जमकर फजीहत हो रही है। सवाल है कि आखिर ऐसे पापी पति के खिलाफ पीड़ित पत्नी ने पहले आवाज क्यों नहीं उठाई। आखिर उसने पति की गलत मांग को पहले क्यों नहीं ठुकराया। क्यों वो इतना कुछ क्यों सहती रही। महानगरों में पति-पत्नी की रजामंदी से पार्टनर बदलने वाले गंदे खेल के बारे में तो सबने सुना होगा लेकिन ये हरकत तो और भी शर्मनाक है। अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा न हो तो पति-पत्नी का रिश्ता इसी तरह पाप का बोझ बनकर रह जाता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया