
Husband Wants Poly Relationship: कई बार ऐसा होता है कि हम सालों तक अपने फिलिंग को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन जब समझते हैं..तो गृहस्थी में बवाल हो जाता है। एक पति ने जब यह स्वीकारा कि वो बहुपत्नी यानी पोलिगैमी है, तो पत्नी हिल गई। शादी के 15 साल बाद पति के मुंह से ऐसा सुनना उसके लिए किसी झटके से कम नहीं था। रेडिट पर महिला ने खुद अपनी कहानी शेयर की है। चलिए बताते हैं, उसका दर्द।
43 साल की महिला ने लिखा कि उसकी शादी के 15 साल हो चुके हैं। 46 साल के पति से दो बच्चे हैं। हर शादी की तरह उनके रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन खुद को वो हमेशा पति के प्रति कमिटमेंट और रॉयल रखा। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक एक दिन पति ने कहा कि वो पोलिगैमी है। उनका कहना था कि वो हमेशा से ऐसा महसूस करते रहे हैं और मोनोगैमी होना उनके लिए मुश्किल भरा है। उन्होंने समझाया कि जैसे कोई उबलती केतली हो, जिसमें भाप निकलने का रास्ता न हो। अगर वो एक से ज्यादा लोगों से प्यार और रिश्ता अनुभव नहीं कर पाए तो फट जाएंगे। ये सुनकर मैं पूरी तरह टूट गई।
मैंने खुद को संभाला। मैं अपने पति और बच्चों को बहुत प्यार करती हूं तो सोचा कि उन्हें जैसा अच्छा लगे करने देती हूं। मैंने उसने कहा कि इसके बारे में सीखने और समझने के लिए तैयार हूं। हैरानी उस वक्त हुई कि उन्होंने बिना टाइम दिए ये बताया कि वो इसके लिए एक महिला को पहले ही ढूंढ कर रखे हैं। वो महिला हमारी पड़ोसन थी। तलाकशुदा और 11 साल छोटी। बस स्टॉप पर दोनों मिलते और बाते करते थे।
मैंने पति को कहा कि मुझ वक्त चाहिए, कुछ बेसिक बाउंड्रीज होगी। ताकि मैं इमोशनली ब्रेकडाउन ना हो सकूं, लेकिन पति ने कहा कि पोली में कोई बाउंड्रीज नहीं होगी, क्योंकि उन्हें पूरी आजादी चाहिए। मैं फिर भी तैयार हो गई और उस महिला से कॉफी पर मिली। लेकिन ठीक से बातचीत नहीं हो पाई मेरी तो पति गुस्से में हो गए।
बावजूद पति के मेंटल हेल्थ को देखते हुए मैंने खुद को संभाला, लेकिन हैरानी उस वक्त होती जब वो महिला मुझे सार्वजनिक जगह पर इग्नोर करने लगी। वो मेरे पति का केयर करती लेकिन उनके शादीशुदा होने से दिक्कत थी। यह मेरे लिए रेड फ्लैग था। मुझे लगा कि ऐसे तो मेरी शादी टूट जाएगी। पति से मैंने कहा कि मैं इस रिश्ते में कंफर्टेबल नहीं हूं तो पति ने कहा कि ठीक है, उसका नंबर डिलिट कर देंगे और बात नहीं करेंगे।
लेकिन मुझे किया वादा उन्होंने पूरा नहीं किया। बस स्टॉप पर दोनों मिलते थे, घर देर से लौटते थे। एक दिन मैंने मोबाइल चेक किया तो वो लगातार उस महिला के संपर्क में थे। मैसेज डिलिट करते रहते थे ताकि मुझे पता ना चलें। जब मैंने पूछा तो उन्होंने झूठ बोल दिया। उन्होंने कहा कि छिपाया इसलिए ताकि तुम उस महिला को नुकसान ना पहुंचा दो। पति के ऐसे रिएक्शन से समझ नहीं पा रही हूं कि क्या करूं।
और पढ़ें: पति की ज्यादा कामेच्छा से परेशान महिला, ट्रेंड करने लगा प्रेमानंद महाराज का जवाब
ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह असली polyamory नहीं बल्कि cheating with excuse या “poly bombing” है, जिसमें बिना सही consent के रिश्ते को बदला जा रहा है।वे पति के व्यवहार को manipulative, double standard और red flag से भरा बता रहे हैं, खासकर जब पत्नी को आजादी नहीं दी जा रही। कई लोगों का कहना है कि यह शादी को तोड़ सकता है और पत्नी बेहतर सम्मान व ईमानदारी की हकदार है।
और पढ़ें: Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी