
Husband Cheated Wife: अक्सर हम अपने रिश्ते में इतना खो जाते हैं कि सामने वाले की असलियत देख ही नहीं पाते हैं। लेकिन जब सच सामने आता है तो पूरी दुनिया ही तबाह हो जाती है। 60 साल की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने बताया कि कैसे उन्होंने 35 साल की शादी में अपने पति पर आंख मूंदकर भरोसा किया और बदले में मिला सिर्फ झूठ, छल और भावनात्मक शोषण।
रोहिणी (बदला हुआ नाम) बताती है कि उसके पति की उम्र 67 है और उनके 2 बच्चे हैं। शुरुआत में उनका रिश्ता बहुत ही गहरा था। बड़े-बड़े वादे करते थे और पत्नी को सपनों की दुनिया में ले जाते थे। लेकिन साल दर साल, उनका व्यवहार बदलता गया। रोहिणी ने आगे बताया कि धीरे-धीरे उसके पति उससे दूर रहने लगे। वो घर देर से आते थे और जब भी वो पूछती थीं तो हर बार उन्हें किसी न किसी बहाने से मना लिया जाता। कई बार माफ कर देने के बाद, पति कुछ ‘ग्रैंड रोमांटिक’ जेस्चर कर देते थे, जिससे सबकुछ सामान्य लगने लगता।
वो आगे बताती है कि पति के ऐसे रवैये से वो धीरे-धीरे खुद को ही खोती जा रही थी। उसे महसूस तो होता था कि कुछ गड़बड़ है। करीब 10 साल पहले पति ने फिजिकल होना भी बंद कर दिया। उसने कहा कि अब इच्छा नहीं होती है। उसने खुद को समझाया कि हो सकता है ये उम्र का असर है। लेकिन सच कब तक छुपता।
पति का कई महिलाओं के साथ संबंध
एक दिन रोहिणी को पति के बैग से मोटी सी फाइल मिली। उसे लगा कि ऑफिस की फाइल है। उसने उसे खोला तो हैरान रह गई। फाइल में अलग-अलग महिलाओं के प्रेम पत्र और अश्लील नोट्स रखे थे। ये सब कुछ वर्षों से चल रहा था। ऐसा लगा कि उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई है। जब उन्होंने पति को इन सबके बारे में सीधे पूछा, तो उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया। प्यार और झूठ का जो मुखौटा उन्होंने सालों से पहना हुआ था, वो एक पल में गिर गया। उन्होंने गुस्से से चीखकर कहा कि वो कभी उनसे प्यार नहीं करते थे और सिर्फ इस्तेमाल कर रहे थे।
अब वो किसी और के साथ है — और मैं अकेली हूं
पति अब दूसरी महिला के साथ जा चुके हैं। महिला के लिए ये सदमे जैसा है। एक झूठी शादी में इतने साल बिताना और उस इंसान से सच्चा प्यार करना जो कभी दिल से था ही नहीं ये दर्द किसी आंधी से कम नहीं।
एक्सपर्ट की राय-आपका दर्द समझ सकती हूं। लेकिन आप खुद को दोषी न मानें। यह सब आपके बारे में नहीं बल्कि पूरी तरह उस व्यक्ति की सोच और हरकतों के बारे में है। अब आपको खुद पर फोकस देने की जरूरत है। आप चाहें तो प्रोफेशनल काउंसलिंग भी करा सकती हैं। जिससे आप अपने दर्द और भ्रम को समझकर एक नए जीवन की शुरुआत कर सकें।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )