35 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी, 70 साल में पिता बने इस शख्स की कहानी हिला देगी

Published : Feb 10, 2026, 06:36 PM IST
Age Gap Love Story

सार

Love Story: 35 साल के उम्र के अंतर वाले एक शादीशुदा कपल ने अपने जीवन का सबसे खास पल तब जिया, जब उनके बेटे का जन्म ठीक उसी दिन हुआ, जिस दिन पति ने अपना 70वां जन्मदिन मनाया।

वैसे तो प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन माता-पिता बनने का एक वक्त जरूर माना जाता है। हालांकि इस कपल ने दोनों ही धारणाओं को गलत साबित कर दिया। पहले 35 साल छोटी महिला से मोहब्बत और शादी, और फिर 70 की उम्र में पिता बनकर पहले बच्चे का स्वागत, इसी वजह से इस कपल की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

35 साल की ग्लेंडा और उनके पति रॉय ने 6 जून 2025 को अपने बेटे रॉय ब्राइली III का स्वागत किया। खास बात यह रही कि यही दिन रॉय का 70वां जन्मदिन( man becomes father at 70) भी था। कपल ने IVF जर्नी के जरिए माता-पिता बनने का सपना पूरा किया। ग्लेंडा और रॉय की पहली मुलाकात नवंबर 2020 में हुई थी। ग्लेंडा, रियल-एस्टेट और इंश्योरेंस कंपनी के मालिक रॉय से अपना खुद का इंश्योरेंस बिजनेस शुरू करने को लेकर सलाह लेने पहुंची थीं। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तुरंत कनेक्शन बन गया। रॉय ने उसी शाम ग्लेंडा को डिनर पर आमंत्रित किया। दोनों की बातचीत इतनी अच्छी रही कि एक हफ्ते के अंदर वे चार बार और मिले।

शादी तक पहुंची कहानी

पहली मुलाकात के सिर्फ दो महीने बाद दोनों साथ रहने लगे और रिलेशनशिप को एक्सक्लूसिव किया। वेलेंटाइन डे 2022 पर अलास्का के कैप्टन कुक होटल में डिनर के दौरान रॉय ने ग्लेंडा को प्रपोज किया। 27 जुलाई 2022 को दोनों ने सिर्फ 20 मेहमानों की मौजूदगी में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली।

IVF जर्नी और संघर्ष

शादी के बाद कपल ने परिवार बढ़ाने का फैसला किया और सितंबर 2022 में IVF जर्नी शुरू की। रॉय पहले प्रोस्टेट कैंसर से जूझ चुके थे, जिसके चलते उन्हें स्पर्म एक्सट्रैक्शन सर्जरी करानी पड़ी। डा को IVF के शुरुआती दो प्रयासों में मिसकैरेज का सामना करना पड़ा, लेकिन दिसंबर 2024 में तीसरे प्रयास में वे सफलतापूर्वक प्रेग्नेंट हुईं। जून 2025 को बेटे रॉय ब्राइली III का जन्म हुआ। यह रॉय की नौवीं संतान है। इससे पहले उनकी दो शादियों से आठ बच्चे हैं।

 

 

बेटे के लिए बदली लाइफस्टाइल

रॉय का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी और बेटे के लिए हेल्दी रहने की जिम्मेदारी महसूस होती है। वे हफ्ते में छह दिन ट्रेडमिल पर वॉक करते हैं और तीन से चार बार जिम जाते हैं। राय ने बताया कि वे 2022 से सिर्फ पानी पीते हैं और कभी शराब या ड्रग्स का सेवन नहीं किया। उनका कहना है कि भले ही वे 35 या 45 साल के न हों, लेकिन खुद को फिट और हेल्दी महसूस करते हैं।

उम्र के फर्क पर क्या कहती हैं ग्लेंडा

ग्लेंडा बताती हैं कि जब उनकी मां रोज (56) को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने सवाल किए थे। परिवार के लोगों को इस रिश्ते को स्वीकार करने में वक्त लगा, लेकिन अब लोग उन्हें गंभीरता से लेने लगे हैं।ग्लेंडा का कहना है कि दोनों के बीच उम्र से ज्यादा समानताएं हैं। वे दोनों ही मेहनती, ड्रिवन और करियर-फोकस्ड हैं।

और पढ़ें: शादी के 4 दिन बाद ही पत्नी ने छोड़ा ससुराल, हाईकोर्ट ने दिया मर्द समाज को खुश करने वाला फैसला

एक और बच्चे की प्लानिंग

कपल अपने परिवार को और बड़ा करना चाहता है और दिसंबर 2026 में अगला IVF साइकल शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ग्लेंडा कहती हैं कि यह बच्चा उनके लिए नई उम्मीद और खुशी लेकर आया है। रॉय अब अपना ज्यादातर वक्त बेटे के साथ बिताते हैं और पूरी जिंदगी उसी के आसपास प्लान करते हैं।

और पढ़ें: खराब रूममेट के बॉयफ्रेंड से हो गया प्यार..एक लड़की की कहानी वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर मचा रही धूम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

दादा जी के प्यार को 21 तोपों की सलामी! भगवान जगन्नाथ का दर्शन कराने बीमार पत्नी को उठाया कंधे पर-WATCH
प्यार में पागल बेटी ने बॉयफ्रेंड को भेज दी मां और मौसी की प्राइवेट फोटो