International Day of Families 2025:15 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस?

Published : May 15, 2025, 07:04 AM IST
International Day of Families

सार

International Day of Families 2025:15 मई को हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस दिन फैमिली के अहमियत के बारे में बताया जाता है। आइए जानते हैं इसे मनाए जाने की पीछे की वजह। 

International Day of Families 2025: एक इंसान कभी भी फैमिली के बिना नहीं रह सकता है। उसकी जिंदगी की शुरुआत ही फैमिली के साथ होती है। माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी..समेत कई रिश्ते उसे मिलते हैं जब वो दुनिया में पहली सांस लेता है। फैमिली ही समाज के साथ उसे जोड़ता है। आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है। परिवार ही अच्छे और बुरे वक्त में साथ देता है। ऐसे में फैमिली से जुड़े मुद्दे के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास (International Family Day history)

पूरी दुनिया परिवार के महत्व को जानती हैं। साल 1994 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। इंटरनेशनल फैमिली डे की शुरुआत 1989 में हुई थी। इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पहली बार परिवार के अहमियत पर चर्चा की गई। 1993 में UNGA ने एक संकल्प में फैमिली डे के लिए 15 मई की तारीख तय की। 1994 को अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष (IYF) के रूप में घोषित किया था।

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2025 थीम (International Family Day 2025 Theme)

हर साल फैमिली डे मनाने के लिए एक थीम तय की जाती है। साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का थीम है 2024 की थीम या उसका विषय “परिवार और जलवायु परिवर्तन (Families and Climate Change)” थी।

इंटरनेशनल फैमिली डे का महत्व क्या है? ( International Family Day Importance)

इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद यह है कि पूरा विश्व एक फैमिली यानी परिवार है। यह दिन एकता, शांति और एकजुटता को बढ़ावा देता है। इस दिन अलग-अलग समुदाय के परिवार एकजुट होकर विश्व शांति के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। इसके साथ ही यह दिन परिवार और समुदायों के बीच संबंधों को मजबूती देने का भी है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!