
रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया से लड़कर उसने उसका हाथ थामा था, पति और बेटी के साथ वो खुश थी...उसे नहीं पता था कि अपनों के ही हाथों उसकी दर्दनाक मौत हो जाएगी। अर्जुनमंद बानू अब इस दुनिया में नहीं हैं। 14 अक्टूबर 2021 को रात उसकी हत्या कर दी गई। 16 महीने बाद हत्या का सच जब सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। जिसके लिए दुनिया से लड़ी उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना गिरिडीह जिले के गावां से जुड़ा है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
घर से भाग कर अर्जुनमंद बानू ने किया लव मैरेज
गांवा थाना क्षेत्र के माल्डा साहू टोला में रहने वाले मनीष कुमार को अपनी पड़ोस की लड़की अर्जुनमंद बानू से प्यार हो गया था। वो दूसरे संप्रदाय की थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और पंचबा में रहने लगे। इस दौरान अर्जुनमंद बानू के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अर्जुनमंद बानू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। जिसके बाद पुलिस ने मनीष को छोड़ दिया।
विजयादशमी के दिन की पत्नी की हत्या
अर्जुनमंद बानू और मनीष दोनों पंचबा में रहने लगे। इस दौरान उनकी बेटी भी हुई। लेकिन अक्टूबर 2021 में वो अचानक गायब हो गई। घटना के तीन महीने बाद पति मनीष ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस महिला को खोजबीन में लग गई। जांच के दौरान पुलिस ने मनीष से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद वो टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी हत्या की पूरी कहानी बता दी। उसने बताया कि विजयादशमी (14 अक्टूबर 2021) की रात वह पत्नी को अपनी कार से लेकर आया और रास्ते में हत्या कर दी। इसके बाद शव को दोस्त के मिट्टी के घर में दफन कर दिया।
पुलिस मामले की कर रही है जांच
इसके बाद पुलिस माल्डा आई और आरोपी के बताए गए स्थान की खुदाई की। जहां पर अर्जुमंद बानू का अवशेष मिला। घर मनीष के दोस्त रंजीत का है जो मनीष का दोस्त है। 16 महीने बाद इस राज का पर्दाफाश हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हत्या में मनीष के साथ कोई और भी तो शामिल नहीं था।
और पढ़ें:
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.