PHOTOS:भारत का एक ऐसा गांव, जहां सिर्फ पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे, साइंटिस्ट को भी नहीं पता कारण

Published : Mar 17, 2023, 02:04 PM IST

एक रहस्यमी गांव जहां पर पैदा होते हैं सिर्फ जुड़वा बच्चे। जी हां, ये गांव किसी दूसरे मुल्क में नहीं बल्कि भारत के अंदर ही हैं। यहां जुड़वा बच्चे क्यों पैदा होते हैं इसकी वजह वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में।

PREV
16

ये गांव हैं केरल में। मल्लापुरम जिले के कोडनी (Kodinhi) नाम है इस गांव का। यहां हर घर में जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। इस लिए इस गांव को जुड़वा बच्चों का गांव कहा जाता है। 

26

बताया जाता है कि साल 2008 में जब देश में जुड़वा बच्चों की संख्या जानने के लिए सर्वे कराया गया तो पता चला कि इस गांव में कितने जुड़वा बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में 400 से ज्यादा ट्विन्स यानी जुड़वा रहते हैं। जब इस गांव में आप जाएंगे तो बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चों के जुड़वा दिख जाएंगे। ऐसा लगेगा कि आप किसी अजीब दुनिया में आ गए हैं।

36

इंडिया टाइम्स रिपोर्ट की मानें तो इस गांव की आबादी 2000 हैं और 400 से ज्यादा ट्विन्स हैं। पूरे भारत में इस गांव में सबसे ज्यादा जुड़वा लोग हैं। जब इस गांव का सच दुनिया के सामने आया तो वैज्ञानिक और डॉक्टर कारण जाने के लिए यहां पहुंचे। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इन्हें भी कोई ठोस वजह नहीं मिला जिससे बता सकें कि आखिर क्यों इस गांव में जुड़वा होते हैं।

46

कोच्ची से 150 किलोमीटर दूर मुस्लिम बहुसंख्यक गांव में सबसे पुराने ट्विन्स अब्दुल हमीद और उनकी जुड़वां बहन कुन्ही काडिया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2008 में करीब यहां पर 30 जुड़वा थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 60 हो गई। अब 400 से ज्यादा ट्विन्स हैं।
 

56

पूरी दुनिया में 1000 पर चार जुड़वा पैदा होते हैं। जबकि भारत में 9 जुड़वा बच्चे 1000 पर पैदा होते हैं। लेकिन इस गांव में 1000 पर 45 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। नाइजीरिया के इगबो के बाद इस गांव में सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।

66

यहां के लोगों का मानना है कि ये भगवान का आशीर्वाद है जिसकी वजह से यहां जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शायद मांओं में कोई शारीरिक विकारता होगी जिसकी वजह से ऐसा होता होगा। लेकिन यहां की महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। साइटिस्ट अभी भी इस रहस्य को उजागर करने में लगे हुए हैं।

और पढ़ें:

PHOTOS:12 साल में 9 बच्चे फिर भी फिटनेस का जवाब नहीं, बच्चों की बड़ी बहन दिखती है ये महिला

बचके रहना!H3N2 वायरस और स्वाइन फ्लू में क्या है अंतर, जानें कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक
 

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories