MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • PHOTOS:12 साल में 9 बच्चे फिर भी फिटनेस का जवाब नहीं, बच्चों की बड़ी बहन दिखती है ये महिला

PHOTOS:12 साल में 9 बच्चे फिर भी फिटनेस का जवाब नहीं, बच्चों की बड़ी बहन दिखती है ये महिला

रिलेशनशिप डेस्क. 39 साल की कोरा ड्यूक (kora duke) आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 9 बच्चे की मां बन चुकी कोरा को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो उनके बच्चों की मां हैं। लोग उन्हें उनकी बहन समझ बैठते हैं। 

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 17 2023, 11:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

मां बनना हर औरत की ख्वाहिश होती है। लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण भी होता है। एक से ज्यादा बच्चे होने पर औरत के फिगर में जहां काफी बदलाव आ जाता है। वहीं, बच्चे संभालते-संभालते वो खुद पर इतना ध्यान हीं दे पाती है कि खूबसूरत लग सके। लेकिन कोरा ने इसे झूठा साबित कर दिया। 12 साल में 9 बच्चे पैदा करके सुर्खियों में छा गईं।

27
Image Credit : Instagram

कोरा 28 साल की उम्र तक आते-आते 9 बच्चों की मां बन गईं। अब उनकी उम्र 39 साल है और उनके सारे बच्चे बड़े हो गए हैं। वो कहीं से भी अपने बच्चों की मां नहीं लगती है। साथ में खड़े होने पर वो उनकी बड़ी बहन लगती हैं। कई बार लोग उन्हें उनकी बेटी की बहन समझ बैठते हैं।

37
Image Credit : Instagram

कोरा अपने 42 साल के पति एंड्रे ड्यूक (Andre Duke) के साथ रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपने पति और बच्चों की तस्वीरें शेयर करती हैं। इतना ही नहीं वो अपने जिम में पसीने बहाते हुए वीडियो शेयर करती हैं।

47
Image Credit : Instagram

अमेरिका के लास वेगास (Las Vegas, USA) में रहने वाली कोरा ड्यूक साल 2000 में जब वो 16 साल की थी तब पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। इसके बाद लगातार 10 साल गर्भवती हुईं। स्कूल में ही वो मां बन गई थीं।

57
Image Credit : Instagram

उन्होंने अपनी बड़ी बेटी एलिजा को साल 2001 में जन्म दिया था। फिर 2 साल के बाद उन्होंने अपनी दूसरी बेटी शीना को जन्म दिया। साल 2004 में उन्होंने अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया था पर डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। 2005 से उनका मां बनने का सिलसिला जारी रहा और उन्होंने ज्हान, कायरो, सइया अवी, रोमानी और तहाज को जन्म दिया।  उनका सबसे छोटा बच्चा 10 साल का है।

67
Image Credit : Instagram

बता दें कि कोरा आखिरी बच्चे के जन्म के बाद ट्यूबल लिगेशन सर्जरी करवा ली। जिससे अब वो दोबारा मां नहीं बन पाएंगी।

77
Image Credit : Instagram

9 बच्चे होने के बाद भी कोरा अपने फिगर को काफी मेंटन रखती हैं। वो जिम में काफी वक्त बिताती हैं और हेवी वेट भी उठाती हैं।इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

और पढ़ें:

अजीब गंध से लेकर ये 12 लक्षण कैंसर के हैं संकेत, हर महिला को जरूर होना चाहिए पता

6 साल तक जिसे समझता रहा अपनी पत्नी असल में वह निकली उसकी बहन, 1 बच्चा होने के बाद पता चला सच

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved