और करो डेटिंग ऐप पर दोस्ती! जेब पर भारी पड़ी एक कप कॉफी, लड़की की मुस्कुराहट में लुटा लड़का

Published : Apr 11, 2026, 04:52 PM IST
और करो डेटिंग ऐप पर दोस्ती! जेब पर भारी पड़ी एक कप कॉफी, लड़की की मुस्कुराहट में लुटा लड़का

सार

कोलकाता में बंबल डेट पर एक लड़के से ₹8,500 की ठगी हुई। कैफे में लड़की उसे छोड़कर चली गई और स्टाफ ने जबरन बिल वसूला। लड़के ने सोशल मीडिया पर इस संगठित धोखे से दूसरों को सावधान किया है।

कोलकाता के एक लड़के के साथ डेटिंग ऐप पर हुए धोखे की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़के ने बताया कि कैसे प्यार और डेटिंग के नाम पर उसे एक बड़े स्कैम में फंसाया गया। पॉपुलर डेटिंग ऐप बंबल पर मिली एक लड़की के साथ कैफे में डेट पर जाना उसे बहुत महंगा पड़ गया और उसकी जेब पूरी तरह खाली हो गई।

जेब पर भारी पड़ी एक कप कॉफी

लड़के ने बताया कि बंबल पर उसकी एक लड़की से बात शुरू हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और फिर उन्होंने मिलने का फैसला किया। लड़की ने उसे कोलकाता के रानीकुथी इलाके के पास 'कपल कैफे ज़ोन' नाम की जगह पर बुलाया। लड़का अपनी पहली डेट के लिए तैयार होकर कैफे पहुंच गया। शुरुआत काफी अच्छी रही। दोनों ने दो कप कॉफी और एक हुक्का ऑर्डर किया। वे एक-दूसरे से बातें करने लगे, अपनी पसंद-नापसंद शेयर की। लड़के को कुछ भी अजीब नहीं लगा। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। लेकिन जब बिल आया तो उसके होश उड़ गए। बिल था पूरे 8,500 रुपये का!

 

 

'वो मुस्कुराई और बाहर निकल गई'

लड़का हैरान रह गया। उसे लगा कि या तो बिल गलती से आ गया है या फिर उसमें ऐसी चीजें जोड़ी गई हैं जो उन्होंने ऑर्डर ही नहीं कीं। उसे यकीन था कि उन्होंने इतनी महंगी चीजें नहीं मंगवाईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उससे मामला और बिगड़ गया। कैफे के स्टाफ ने लड़के को घेर लिया और पूरा बिल चुकाने के लिए दबाव बनाने लगे और धमकाने लगे। जब लड़के ने मदद के लिए लड़की की तरफ देखा, तो वो वहां नहीं थी। लड़के ने लिखा, "वो जाते-जाते मेरी तरफ देखकर मुस्कुराई और दरवाज़ा खोलकर बाहर निकल गई।" इसके बाद उसे अकेले ही वेटर्स का सामना करना पड़ा। लड़के ने लड़की की बंबल प्रोफाइल की फोटो और बिल की कॉपी के साथ अपनी कहानी शेयर की।

'ये प्यार नहीं, संगठित धोखा है'

लड़के ने बताया कि उसके पास बिल चुकाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। उसे अकेले ही पूरी रकम चुकानी पड़ी। उसने अपनी ज़िंदगी के इस बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया ताकि कोई और इस तरह के जाल में न फंसे। उसका पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। कुछ लोगों ने गुस्से में कमेंट किए, तो कुछ ने सलाह दी कि ऐसे डेटिंग ऐप्स पर अनजान लोगों से मिलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, 'भाई ने एक कॉफी पी और साथ में 8,500 रुपये का सब्सक्रिप्शन भी ले लिया, जो बंबल प्रीमियम से भी महंगा था।' एक और यूज़र ने लिखा, 'ये ट्वीट पढ़ने से पहले मैं कोलकाता में अपनी बंबल डेट्स को लेकर बहुत उत्साहित था... लेकिन अब तो इंसानी रिश्तों पर से ही भरोसा उठ रहा है। मैंने अपने सारे डेटिंग ऐप्स डिलीट कर दिए हैं और अब एक बिल्ली के साथ अकेले रहने के बारे में गंभीरता से सोच रहा हूं।' एक अन्य यूज़र ने सलाह दी, ‘यह प्यार नहीं है, यह प्यार का नकाब पहने एक संगठित धोखा है। जब तक हम इस पर चुप रहेंगे, यह चलता रहेगा।’

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!