
रिलेशनशिप डेस्क.यह अनोखी प्रेम कहानी है यूपी के बरेली की जहां कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सहेलियों को एक-दूसरे से ही प्यार हो गया। रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया। लेकिन जब इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। लड़की की मां की हालत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता की हालत भी बिगड़ गई। पूरा परिवार सदमे में है और लोकलाज के डर से उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
घर से भागकर दोनों लड़कियों ने साथ गुजारी 3 रात
दोनों लड़कियों की प्रेम कहानी फेसबुक से शुरू हुई। सात सालों से वो दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गईं। तीन दिन पहले दोनों लड़कियां घर से भाग गई और फिर एक होटल में उन्होंने एक साथ 3 दिन गुजारे। दोनों लड़कियां परिवार वालो की बात मानने को तैयार नहीं है। दोनो में समलैंगिक संबंध हो जाने की वजह से अब दोनो लड़कियां एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि लड़कियां बालिग हैं और वे जहां जिसके साथ चाहे वहां रह सकती हैं।
कानून का सहारा, क्या करेगा जमाना
दरअसल समलैगिक विवाह का अधिकार दुनिया के कई देशों में है। लेकिन इसके लिए समलैंगिकों को ये अधिकार उन देशों की अदालतों से ही मिला है। ऐसे 33 देश है जहां समलैंगिक आपस में शादी कर सकते हैं। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी समलैंगिक विवाह से जुड़े सभी मामलों का संज्ञान लिया है। देश भर की अदालतों में लंबित सभी याचिकाओं की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस बारे में केंद्र सरकार से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है और 13 मार्च को इस पर सुनवाई होनी है।
और पढ़ें:
सोने से पहले बेड पर भूलकर भी पति-पत्नी ना करें ये 6 गलती, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.