
रिलेशनशिप डेस्क. 31 साल के एक श्याम (बदला हुआ नाम) को डेटिंग साइट के जरिए एक महिला से मुलाकात हुई। कुछ सप्ताह तक ऑनलाइन दोनों में बातचीत हुई। एक दिन दोनों पहली बार आसमने-सामने मिलें। मिलते ही श्याम महिला का दीवाना हो गया। उसका कहना है कि
उसने पहले कभी किसी के लिए ऐसा महसूस नहीं किया। उसने कहा कि वो ना सिर्फ सुंदर थी, बल्कि उसकी हंसी और बातचीत करने का तरीका भी बहुत खास था।
हालांकि श्याम अब घबराया हुआ है कि अगर वो अपने प्यार का इजहार महिला से करता है तो वो उससे दूर ना हो जाए। वो उसके प्यार को स्वीकार ना करें और दोस्ती भी तोड़ दें। उसका कहना है कि वह अपने इमोशन को संभालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पहले ही उसने शादी, साथ रहने और परिवार से मिलाने जैसे ख्वाब बुन लिए हैं। सवाल है कि क्या श्याम का प्यार सच्चा है, क्या पहली नजर में प्यार होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में।
यह सवाल अक्सर लोग पूछते हैं कि "क्या पहली नजर का प्यार सच में होता है?" जवाब है, हां, हो सकता है। लेकिन पहली नजर का प्यार असल में सच्चा है या केवल एक तात्कालिक आकर्षण, यह समय के साथ ही पता चलता है। आइए जानते हैं इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसे केस में थोड़ा धैर्य रखने की जरूत होती है। अपनी भावनाओं को जल्दबाजी में सामने वाले को बताने से वो असहज हो सकती है। इसलिए इसे समय के साथ बढ़ने दें।
आप दोनों को एक-दूसरे के जीवन, आदतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं कि आपकी भावनाएं या प्राथमिकताएं हमेशा मेल खाएं।
पहली डेट का अनुभव खास होता है, लेकिन इसे रिश्ते में बदलने के लिए समय और समझदारी जरूरी है। इस रोमांचक समय का आनंद लें और हर छोटी चीज को संजोएं।पहली डेट में प्यार होना किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन इसे हकीकत में बदलने के लिए धैर्य और सही सोच की जरूरत होती है।
और पढ़ें:
सफल और प्रभावशाली नेताओं की ये 8 खास आदतें, आप भी आज से अपना लें
30 साल की शादी के बाद तलाक, इन तरीकों से खुद को संभालें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.